चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Chemical Factory Blast: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में रीको इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी।

2 min read
केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग। फोटो: पत्रिका

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन में रीको इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। ऐसे में लोग दहशत में आ गए। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की सूचना पर कपासन विधायक, जिला कलक्टर व एसपी भी देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक कपासन के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मरून केमिकल फैक्ट्री सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्क्रैप फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया और आसपास की दीवारों में दरारें आ गईं।

ये भी पढ़ें

Kesar Dev Marwadi: लोगों को हंसाने वाला सबको रूला गया, कौन थे राजस्थान के प्रसिद्ध हास्‍य कव‍ि केसर देव मारवाड़ी?

500 मीटर दूर तक गिरे बॉयलर के पार्ट्स

धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। बॉयलर का वाल्व करीब 500 मीटर दूर एक मकान की छत पर जाकर गिरा, जिससे टीन शेड टूट गया। वहीं, लोहे की चादरें और पाइप खेत व घरों की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचे कलक्टर, एसपी और विधायक

हादसे की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में इंटरमीडिएट केमिकल बनाए जाते हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 445 नई बसें, आपके जिले को कितनी बसें मिलेंगी? देखें पूरी डिटेल

Also Read
View All

अगली खबर