चित्तौड़गढ़

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़ में आयोजित, विशेष बोर्ड पर खेलेंगे बच्चे

Chess Competition : चित्तौड़गढ़ जिले में पहली बार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 2:31 PM IST
impaired_children_will_chess_play_on_special_board_.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/चित्तौड़गढ़। Chess Competition : चित्तौड़गढ़ जिले में पहली बार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर एवं आयोजन सचिव लक्ष्मी लाल स्वर्णकार ने बताया कि परिषद व चित्तौडग़ढ़ विक्टर राउण्ड टेबल 361 के संयुक्त तत्वावधान में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 23 व 24 सितम्बर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुम्भानगर स्थित महेश भवन में आयोजित की जाएगी।

विशेष बोर्ड पर खेलेंगे
दृष्टिबाधितों की यह चेस प्रतियोगिता विशेष चेस बोर्ड के माध्यम से खेली जाती है। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज ईनाणी अध्यक्ष सीवीआरटी चित्तौड़गढ़, उपाध्यक्ष बाबू लाल वसीटा, सचिव लक्ष्मी लाल स्वर्णकार, संरक्षक प्रमोद दशोरा अति. जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा चित्तौडगढ रहेंगे। तथा समन्वय कार्य संदर्भ व्यक्ति हेमेन्द्र कुमार सोनी करेंगे।

आएंगे राज्यभर से खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता में राजस्थान के राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय छात्रावास अजमेर, बीकानेर व उदयपुर, विशेष आमंत्रित दृष्टिहीन कल्याण संघ जयपुर, जगदम्बा अंध विद्यालय गंगानगर एवं जोधपुर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया।

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता