29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Sky Night Tourism: पर्यटन विभाग कर रहा है तैयारियां, रेस्टोरेंट को दिया जाएगा नया लुक

Sky Night Tourism: पर्यटन विभाग कर रहा है तैयारियां, रेस्टोरेंट को दिया जाएगा नया लुक

Sky Night Tourism: पर्यटन निगम नए पर्यटन सीजन से पहले नाहरगढ पर संचालित पड़ाव रेस्टोरेंट को नया लुक देने की तैयारियां कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 17 Sep 2023, 12:45 PM IST

sky_night_tourism.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Sky Night Tourism: पर्यटन निगम नए पर्यटन सीजन से पहले नाहरगढ पर संचालित पड़ाव रेस्टोरेंट को नया लुक देने की तैयारियां कर रहा है। जिससे देश विदेश से आने वाले सैलानी एक नया अनुभव ले सकें। यहां पर्यटन निगम स्काई नाइट टूरिज्म शुरू करने के लिए अत्याधुनिक दूरबीन लगाने की योजना बना रहा है। सैलानी दिन में तो दूरबीन से शहर का नजारा देख ही सकेंगे वहीं रात को चांद, तारों की रोशनी में शहर की विरासत को निहार सकेंगे। इसके अलावा यहां सैलानियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हरतालिका तीज 18 को, पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखेंगी व्रत, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

गढ़ से दिखेगी शहर की छटा
पर्यटन स्थलों पर स्काई नाइट टूरिज्म का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी तर्ज पर निगम नाहरगढ पड़ाव रेस्टोरेंट पर दूरबीन लगाने की योजना बनाई जा रही है। पीपीपी मॉडल पर पड़ाव रेस्टोरेंट पर दूरबीन लगाने पर मंथन चल रहा है, जिससे खर्च के साथ आय भी हो सके। इसके लिए पुरातत्व विभाग के साथ बात चल रही है। पर्यटन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इतनी उंचाई से शहर का नजारा देखना किसी भी सैलानी के लिए रोमाचिंत करने जैसा होगा।

ये सुविधाएं भी होंगी विकसित
पर्यटन निगम पडाव रेस्टोरेंट पर सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूत कर रहा है। रेस्टोरेंट पर नए टॉयलेट्स बनाए जाएंगे। इसके साथ ही टिनशेड में फॉल सिलिंग लगाकर एयरकंडीशन लगाया जाएगा। जिससे बारिश और गर्मी के मौसम में सैलानी वहां आसानी से बैठ सकें। साथ ही चार कियोस्क भी बनाए जाएंगे, जहां सैलानी कुछ देर बैठकर अपनी थकान दूर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2023: राजस्थान के पांच चमत्कारी गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, देखें तस्वीरें

अतिथि देवो भव। नए सीजन की तैयारियां हम कुछ इसी तरह से कर रहे हैं। नाहरगढ़ पड़ाव रेस्टोरेंट पर दूरबीन लगाने, अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं। -वीपी सिंह, प्रबंध निदेशक, राजस्थान पर्यटन निगम