चित्तौड़गढ़

राजस्थान की इस सीट पर हुआ बड़ा खेला, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

Chittorgarh Election 2023 Result : चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा खेला हुआ है। यहां अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता रहा है। यहां कभी भी न तो निर्दलीय और न ही अन्य पार्टी का कोई उम्मीदवार विधायक नहीं बना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2023, 3:08 PM IST
chittorgarh assembly constituency election 2023 result

Chittorgarh Election 2023 Result : चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा खेला हुआ है। यहां अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता रहा है। यहां कभी भी न तो निर्दलीय और न ही अन्य पार्टी का कोई उम्मीदवार विधायक नहीं बना है। लेकिन इस यह पहला मौका जब भाजपा से बागी प्रत्याशी के रूप में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोककर जीत हासिल की है।

बड़ी बात यह रही है कि भाजपा के प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की जमानत जब्त हो गई है। राजवी को मात्र 19714 वोट ही मिले। निर्दलीय उम्मीदवार चन्द्रभान सिंह आक्या को 97 हज़ार 340 मत मिले। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 90 हजार 619 मत मिले। आक्या 6721 मतों से विजयी हुए।

जीत के बाद चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से चित्तौड़गढ़ की जनता आभार जताया। उन्होंने लिखा कि 'तीर्थराज चित्तौड़गढ़ की श्रद्धेय जनता जनार्दन का आभार... आपके इतने प्यार और विश्वास के आगे नि:शब्द हूं..ये चंद्रभान की जीत नही , चित्तौड़ जीता है..आभार जन जन का.. साथ चले हर मन का..'

गौरतलब है कि बीजेपी ने चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया था। उनकी जगह इस सीट से भाजपा ने नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के इस फैसले के बाद आक्या ने पार्टी से बगावत कर दी थी। फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान