चित्तौड़गढ़

Chittorgarh News : ‘…नहीं तो गोली मार देगें’, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पूर्व सभापति को मिली धमकी

चित्तौडगढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी व गोली मारने की धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2026, 7:34 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

चित्तौडगढ़। नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी व गोली मारने की धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने शर्मा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर मकान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के पूर्व सभापति व कांग्रेस नेता संदीप शर्मा के मोबाइल पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फोन कर व वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी और कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। आजकल करोड़ों कमा रहे हो व्यवस्था कर लेना नहीं तो गोली मार देगें। प्रताप नगर क्षेत्र निवासी शर्मा की रिपोर्ट पर गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विदेशी नम्बर से आया फोन

आने वाला कॉल विदेशी नम्बर से बताया जा रहा है। पुलिस उस नम्बर की जांच में जुटी है। प्रताप नगर स्थित संदीप शर्मा के मकान के बाहर पुलिस ने लोहे के बड़े बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वालों पर निगरानी शुरू कर दी है। मकान के आस-पास भी पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में पहले भी दो लोगों को धमकी दी जा चुकी है।

Updated on:
15 Jan 2026, 7:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए