चित्तौड़गढ़

जौहर की घोषणा को लेकर चित्तौडग़ढ़ में कड़ी सुरक्षा, छावनी में तब्दील हुआ चित्तौडग़ढ किले का रास्ता

किले में प्रवेश के लिए तीन जगह हो रही सुरक्षा जांच...

2 min read
Chittorgarh Fort

चित्तौडगढ़़। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत‘ के विरोध और जौहर क्षत्राणी मंच के घोषित जौहर को देखते हुए पुलिस ने चित्तौडगढ़़ में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम बुधवार को किए हुए हैं। पुलिस ने चित्तौडगढ़़ किले के प्रथम दरवाजे पाडनपोल पर बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात किया हुआ है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था स्वयं एडिशनल एसपी अशोक कुमार देख रहे है।

किले में प्रवेश के लिए तीन जगह हो रही सुरक्षा जांच
किले में पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही पर्यटक व स्थानीय निवासियों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह सुरक्षा जांच भी तीन जगह की जा रही है पाडनपोल से 300 मीटर पहले, इसके बाद 100 मीटर पहले और तीसरी पाडनपोल पर हो रही है।

कमांडो और सादा वर्दी में जवान तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस के कमांडो और सादा वर्दी में भी पुलिस जवानों को तैनात किया है। दूसरी तरफ किले के भीतर लगातार पुलिस की वाहन गश्त कर रहे हैं। हालांकि किले पर पर्यटकों की आवाजाही भी कम देखने को ही मिल रही है। कुछ एक पर्यटक ही किले पर देखे गए हैं। जिन्हें भी पुलिस ने पूरी पूछताछ के बाद जाने दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने की याचिकाएं खारिज

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त लहजे में कहा है कि फिल्म पद्मावत तो सभी राज्यों में रिलीज होगी। अपने पहले के आदेश में हम बदलाव नहीं करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक हटाने के खिलाफ दायरसुप्रीम कोर्ट ने गई मध्य प्रदेश , राजस्थान व करणी सेना की याचिकाएं खारिज कर दीं।

गुरुवार को शीर्ष कोर्ट ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में फिल्म की रिलीज न किए जाने के नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
24 Jan 2018 12:05 pm
Published on:
24 Jan 2018 11:56 am
Also Read
View All
Human Angle Story : पिता का साया उठा, भाई का छूटा साथ, चित्तौड़गढ़ में समाज के बेटों ने भाई बन रचाई दुर्गा की शादी

चित्तौड़गढ़: CA फाइनल में शगुन को ऑल इंडिया 15वीं और माधव को 48वीं रैंक,18 विद्यार्थी हुए सफल, खिले चेहरे

Chittorgarh: बाइक के पहिए में फंसी चुन्नी बनी मौत का कारण,सांवरियाजी दर्शन करने जा रही महिला की मौत

‘कल से ऑफिस मत आना’, MD ने कर दी 68 साल के मार्केटिंग इंचार्ज की छुट्टी, चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ में चल रही थी मनमानी

मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश ने चित्तौड़गढ़ में तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया-अल नीनो हो सकता है एक्टिव