चित्तौड़गढ़

लोकसभा चुनाव: चित्तौड़गढ़ से कौन होगा सीपी जोशी के सामने, जानिए​ कांग्रेस किसे उतार सकती है मैदान में

Chittorgarh Lok Sabha Constituency: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से आचार संहिता से पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने शुरुआती बाजी मार ली है। जानिए कांग्रेस किसे उतार सकती है मैदान में।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2024, 1:00 PM IST
congress_bjp.jpg

Chittorgarh Lok Sabha Constituency: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से आचार संहिता से पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने शुरुआती बाजी मार ली है। इधर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी को लेकर संसदीय क्षेत्र की जनता को इंतजार है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस इस बार ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी को चुनावी रण में उतार सकती है।


भाजपा कार्यकर्ताओं में सीपी जोशी को लगातार तीसरी बार टिकट मिलने से उत्साह है। वहीं कांग्रेस नेता भी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जान फूंकने में जुट गए हैं। हालाकि प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से सीपी जोशी गिरिजा व्यास और गोपाल सिंह ईडवा को हराकर लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं और तीसरी बार भी चुनाव मैदान में हैं।


चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट के लिए वर्ष 1962 में पहली बार चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस के माणिक्यलाल वर्मा ने जनसंघ के मदनलाल को पराजित किया था। इसके बाद 1971 में भारतीय जनसंघ के विश्वनाथ ने कांग्रेस के भंवरलाल को हराया था। इसके बाद 1977 में भारतीय लोकदल के श्याम सुंदर यहां से विजयी रहे थे। वर्ष 1980 व 1984 में कांग्रेस की निर्मला कुमारी ने जीत हासिल की थी। जिले में पहली बार वर्ष 1989 में भाजपा का खाता खुला था।

यह भी पढ़ें : राहुल कस्वां का टिकट काटकर क्यों दिया गया देवेन्द्र झाझड़ियां को मौका, जानिए पीछे की कहानी

तब भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह ने कांग्रेस की निर्मला कुमारी को पराजित किया था। वर्ष 1991 व 1996 में यहां भाजपा के जसवंत सिंह जसोल विजयी रहे थे। वर्ष 1998 में कांग्रेस के उदयलाल आंजना ने जसवंत सिंह जसोल को पराजित किया था। वर्ष 1999 व 2004 में यहां से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी विजयी हुए थे। वर्ष 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा व्यास विजयी हुई थी। इसके बाद 2014 व 2019 में चित्तौडग़ढ़ संसदीय सीट से भाजपा के सीपी जोशी विजयी रहे।


चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट की खास बात यह है कि यहां कोई भी प्रत्याशी लगातार तीन बार जीत दर्ज नहीं करवा पाया। यहां भाजपा के जसवंत सिंह जसोल, कांग्रेस से निर्मला कुमारी, भाजपा से श्रीचंद कृपलानी और वर्तमान सांसद सीपी जोशी लगातार दो बार विजयी रहे हैं। पर तीसरी बार कोई भी जीत नहीं सका। यदि इस बार सीपी जोशी यह रेकार्ड तोड़ते हैं तो वे आजादी से अब तक हुए चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के चुनाव में पहले प्रत्याशी होंगे, जो तीन बार जीत की हेट्रिक बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : ... तो राजस्थान के इस जिले में खत्म हो जाएगा एसपी का पद!, सामने आ रही ये बड़ी वजह

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता