8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… तो राजस्थान के इस जिले में खत्म हो जाएगा एसपी का पद!, सामने आ रही ये बड़ी वजह

Lok Sabha Election 2024 : राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव में रेवड़ियां बांटते हुए 19 नए जिले तो बना दिए, लेकिन नई सरकार में इन जिलों पर रिव्यू शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस अधीक्षक का पद खत्म हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 12:50 PM IST

alwar_sp_.jpg

Lok Sabha Election 2024 : राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव में रेवड़ियां बांटते हुए 19 नए जिले तो बना दिए, लेकिन नई सरकार में इन जिलों पर रिव्यू शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस अधीक्षक का पद खत्म हो सकता है। भिवाड़ी एसपी को ही खैरथल-तिजारा जिले की कमान सौंपी जा सकती है। राज्य सरकार ने अगस्त-2023 में प्रदेश में 19 नए जिले बनाए थे। जिसमें अलवर के टुकड़े कर खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले बनाए गए।

खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी को भी शामिल किया गया। सरकार ने साढ़े तीन साल पहले भिवाड़ी जिला बनाया दिया था। ऐसे में खैरथल-तिजारा में दो एसपी कार्यालय हो गए। खैरथल-तिजारा एसपी के क्षेत्र में 5 और भिवाड़ी एसपी के क्षेत्र में 8 पुलिस थाने हैं। दोनों एसपी का कार्यक्षेत्र काफी कम है। ऐसे में सरकार इस पर रिव्यू कर रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद सरकार खैरथल-तिजारा जिले से एसपी का पद खत्म कर सकती है। भिवाड़ी एसपी को ही पूरे जिले की जिम्मेदारी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Good News : रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, इस ट्रेन का किराया हो गया इतना सस्ता

लोकसभा चुनाव सिर पर, खैरथल-तिजारा में एसपी नहीं
देश में लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। संभवत: मई माह में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की दो तबादला सूची जारी की। 16 फरवरी को जारी पहली सूची में खैरथल-तिजारा एसपी सुरेन्द्र सिंह तबादला कर दिया था, लेकिन उनके स्थान दूसरा एसपी नहीं लगाया गया। वहीं, सरकार ने 22 फरवरी को दूसरी सूची जारी की, जिसमें में खैरथल-तिजारा एसपी का पद खाली रखा।


ये पुलिस जिले हैं शामिल
खैरथल-तिजारा जिला : खैरथल, किशनगढ़बास, कोटकासिम, ततारपुर और मुंडावर।
भिवाड़ी पुलिस जिला : फूलबाग, भिवाड़ी फेज-थर्ड, चौपानकी, महिला थाना, तिजारा, शेखपुर अहीर, टपूकड़ा व खुशखेड़ा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ऐसी बड़ी बात