8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ऐसी बड़ी बात

Rajasthan News : प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से संबंधित न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 4 Mar 2024, 12:29 PM IST

gajendra_singh_khinwsar.jpg

Rajasthan News : प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से संबंधित न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि विभाग की ओर से करीब 7 वर्ष बाद वर्ष 2022 में निजी क्षेत्र में नवीन नर्सिंग संस्थानों की स्थापना के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन उस पर यथोचित निर्णय और गंभीरतापूर्वक काम नहीं होने से नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सका।

इस संबंध में कई वाद न्यायालय में भी दायर हुए और कानूनी पेचीदगियों में फंसने के चलते नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना नहीं हो सकी। यह प्रकरण सामने आने के बाद इस पर कार्यवाही प्रारंभ की है। इसके तहत न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में लगातार विभागीय बैठकें आयोजित कर न्यायिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

नर्सिंग शिक्षा में होगा सुधार
खींवसर ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। ऐसे में नर्सिंग शिक्षा को भी बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रदेश में वर्तमान में नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रत्येक वर्ष लगभग 10 हजार सीट उपलब्ध हैं, जबकि 56 हजार से अधिक आवेदन राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि इससे नर्सिंग शिक्षा में व्यापक सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- Good News : रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, इस ट्रेन का किराया हो गया इतना सस्ता