चित्तौड़गढ़

पिता ने मासूम बेटों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया फिर खुद ने भी दी जान, पत्नी की दूसरी शादी के बाद से था तनाव में

नहीं कर पा रहा था ढंग से बच्चों की देखभाल
less than 1 minute read
milk
पिता ने मासूम बेटों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया फिर खुद ने भी दी जान, पत्नी की दूसरी शादी के बाद से था तनाव में

बस्सी/चित्तौडगढ़.
क्षेत्र के मेघपुरा गांव में बुधवार को पिता व दो मासूम पुत्रों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पिता देवीलाल कुम्हार (35) ने पुत्र सूरज (6) व धर्मेंद्र (4) को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद स्वयं ने भी उसे पानी में मिलाकर पी लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने किसी दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। पत्नी के घर छोड़ चले जाने के बाद से देवीलाल बच्चों की देखभाल को लेकर तनाव में था। एक पैर से दिव्यांग देवीलाल के माता-पिता की पांच वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को देवीलाल को दूघ लाते हुए अंतिम बार देखा गया था। उसके बाद वह और उसके बच्चे नजर नहीं आए। बुधवार को शक होने पर उसका दरवाजा तोड़ा गया तो दूध व बरतन बिखरे पड़े थे और तीनों जमीन पर अचेत पड़े थे। हालात को देखकर पुलिस अंदेशा जता रही है कि देवीलाल ने बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया और बाद में खुद ने भी पी लिया।

...देखभाल के लिए बड़ा भाई स्कूल छोड़ घर पर रहता

देवीलाल एक होटल में काम करता था। वह ही दोनों बच्चों को सुबह-शाम खाना खिलाता और देखभाल करता था। देवीलाल होटल पर काम करने चला जाता तो बड़ा पुत्र सूरज छोटे भाई की देखभाल के लिए घर पर ही रहता था, वह स्कूल नहीं जा पाता था।

Published on:
13 Feb 2019 10:42 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी