चित्तौड़गढ़

धुलंडी पर रास्ता जाम कर लोगों से हो रही थी जबरन वसूली, विरोध करने वालों के साथ हुई मारपीट

नकारी मिलते ही आस-पास के गांव से लोग एकत्रित हो गए तथा इसका विरोध करने लगे।
less than 1 minute read
Forcible recovery by jam on holi
धुलंडी पर रास्ता जाम कर लोगों से हो रही थी जबरन वसूली, विरोध करने वालों के साथ हुई मारपीट

चित्तौड़गढ़
बस्सी कस्बे में होली के पर्व पर सोन नगर मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा रूपए वसूली का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंजर बस्ती के कुछ लोग सड़क को जाम कर लोगों से सौ-सौ रूपए की जबरन वसूली कर रहे थे। सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ बस्ती के लोगों ने मारपीट की वह कई दोपहिया वाहनों से तोड़फोड़ की इस मामले में आसपास के गांव के करीब 12 वाहन चालकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की गई। इसकी सूचना आस-पास के गांव के लोगों को दी गई।

जानकारी मिलते ही आस-पास के गांव से लोग एकत्रित हो गए तथा इसका विरोध करने लगे। बस्सी थाना पुलिस को सूचना दी गई बस्सी में लक्ष्मी नाथ की शोभायात्रा का जुलूस होने से पुलिस जाब्ता उधर लग रहा था पुलिस मौके पर पहुंचने का भी लोगों ने घोर विरोध किया घटना के 2 घंटे बाद गंगरार वृता अधिकारी अशोक कुमार बस्सी थाना अधिकारी विनोद मेनारिया सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा एकत्रित हो रहे लोगों को समझा कर भेजा पुलिस मौके पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Published on:
21 Mar 2019 10:10 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी