चित्तौड़गढ़

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए आई खुशखबरी, अब मिड-डे-मील में ये भी होगा सप्लाई

Good News For Govt School: नए निर्देशों के अनुसार, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद राजीविका और महिला सहायता समूह से मिर्ची, हल्दी और धनिया पाउडर की खरीद की जाएगी।

2 min read
Patrika File Photo

Rajasthan News: राज्य सरकार अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के तहत हल्दी, मिर्ची और धनिया पाउडर की सप्लाई करेगी। पहले सिर्फ खाद्यान की ही सरकार के स्तर पर सप्लाई की जाती थी। पहले खाद्यान्न की सप्लाई सरकार करती थी। मसाले, सब्जियां और फल विद्यालयों की ओर से ही खरीदे जाते थे। अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। मिड डे मील आयुक्तालय के जरिए मसाले भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।

विद्यालयों से मांग पत्र भरवाए

मार्च में प्रबंधक राजीविका के नाम से विद्यालयों के संस्था प्रधानों की ओर से मिड-डे-मील के लिए मसाला क्रय करने के लिए मांग पत्र भरा गया है। इस पत्र में स्कूलों को मिर्ची, हल्दी और धनिया पाउडर की मात्रा छात्रों की संख्या के हिसाब से तय करनी होगी।

अब तक कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के मिड डे मील में तेल, दाल, सब्जी और फल विद्यालयों की ओर से ही खरीदे जाते थे। लेकिन, नए निर्देशों के अनुसार, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद राजीविका और महिला सहायता समूह से मिर्ची, हल्दी और धनिया पाउडर की खरीद की जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मसाले शुद्ध मिलेंगे। इस बदलाव के तहत्र 1 अप्रेल से 16 मई तक के डेढ़ माह के छात्र संख्या के आधार पर मसाले स्कूलों को भेजे जाएंगे।

कुकिंग कन्वर्जन कॉस्ट की नई दरें

मिड डे मिल के लिए कुकिंग कन्वर्जन कॉस्ट कक्षा 1 से 5 के बच्चों के लिए 6.19 रुपए और कक्षा 6 से 8 के लिए 9.29 रुपए प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन दी जाती है। इन पैसों से स्कूल तेल, दाल, मसाला, सब्जी और फल खरीदते थे। लेकिन अब मसाले भी राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे।

कक्षा 1 से 5

खाद्यान्न: 100 ग्राम

तेल: 5 ग्राम

दाल: 20 ग्राम

सब्जी: 50 ग्राम

कक्षा 6 से 8

खाद्यान्न: 150 ग्राम

तेल: 7.5 ग्राम

दाल: 30 ग्राम

सब्जी: 75 ग्राम

मसालों की मात्रा पर संदेह

हालांकि राजीविका की ओर से भेजे जा रहे मसालों की मात्रा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब तक मिड डे मील में मसालों की कोई निर्धारित मात्रा नहीं थी और विद्यालय अपने हिसाब से मसाले खरीदते थे। लेकिन अब जब मसाले सरकार द्वारा भेजे जाएंगे तो प्रति छात्र कितनी मिर्ची, हल्दी और धनिया पाउडर की जरूरत होगी, इसे लेकर स्पष्टता की कमी है।

Published on:
28 Mar 2025 02:55 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर