चित्तौड़गढ़

गंगरार में अभिजीत मुहूर्त पर शिखर ध्वजारोहण, शोभायात्रा में उमड़ा जैन समाज

गंगरार. आदिनाथ भगवान के मंदिर में शुक्रवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तीज के अवसर पर वार्षिक ध्वजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लाभार्थी लोढ़ा परिवार के चांदमल, सुनील कुमार, अनिल कुमार व विवेक लोढ़ा…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:31 PM IST
Gangrar News

गंगरार. आदिनाथ भगवान के मंदिर में शुक्रवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तीज के अवसर पर वार्षिक ध्वजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लाभार्थी लोढ़ा परिवार के चांदमल, सुनील कुमार, अनिल कुमार व विवेक लोढ़ा ने अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई। महोत्सव की शुरुआत प्रातः राशमी रोड स्थित नवनिर्मित लोढ़ा भवन से शोभायात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु बैंडबाजे के साथ आदिनाथ प्रभु और भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए मुख्य मार्गों से मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा में जिन मंदिर की ध्वजा व चौदह स्वप्नों की आकृतियां पात्र में लेकर चल रहे थे। जैन समाज प्रवक्ता मधुसूदन पंचारिया के अनुसार, मंदिर पहुंचने पर राजा सम्प्रति जिन मंदिर शुद्धिकरण व जीर्णोद्धार समिति (भीलवाड़ा) के प्रतिनिधियों ने विधि-विधान से स्नात्र महोत्सव व सत्तरभेदी पूजा संपन्न कराई।

ध्वजारोहण के बाद लाभार्थी परिवार ने आरती, मंगल दीवा व शांति कलश करवाया। आयोजन के उपरांत समता वाटिका में स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जैन समाज व महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी, मंत्री सागरमल सुराणा, कोषाध्यक्ष चांदमल कोठारी, समाजसेवी ओमप्रकाश उपाध्याय, मांगीलाल टुकलिया, पूर्व प्रधानाचार्य सत्यनारायण पोरवाल, हुकमीचंद लोढ़ा, अशोक कुमार जैन, हरीश सुराणा, मोहनलाल रेगर, बाबूलाल बालोटिया, नंदलाल सालवी, अभिषेक नाहर, जितेंद्र नागोरी, विजय जैन, सुरेश कुमार जैन, राजमल गोलेछा, भैरुंलाल पगारिया, शांतिलाल कोठारी, शंभूलाल, हस्तीमल सुराणा व कपिल मोदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:31 PM IST
Published on: