चित्तौड़गढ़

Rajasthan News : दो गुटों में लाठी-भाटा जंग से मचा हड़कंप, गाड़ी फूंकी, 2 वाहनों में तोड़फोड़

चितौड़गढ़ जिले में कपासन थाना क्षेत्र के स्टेशन पांडोली गांव में सुबह दो गुटों में उस वक्त झगड़ा हुआ, जब लक्जरी गाड़ी का तीन कार पीछा कर रही थी।
less than 1 minute read
Chittorgarh News

Chittorgarh News: चितौड़गढ़। राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में आज दो गुटों में लाठी-भाटा जंग हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, एक लक्जरी गाड़ी को आग लगा दी गई। मामला रायल्टी ठेकेदार और बजरी माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक चितौड़गढ़ जिले में कपासन थाना क्षेत्र के स्टेशन पांडोली गांव में सुबह दो गुटों में उस वक्त झगड़ा हुआ, जब लक्जरी गाड़ी का तीन कार पीछा कर रही थी। तभी लक्जरी गाड़ी नाले में फंस गई। इसी दौरान पीछे से आर रही तीन कारों में से एक ने फंसी हुई गाड़ी को टक्कर मार दी और एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने लाठी-हॉकी से हमला कर दिया। साथ ही नाले में फंसी लक्जरी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में दोनों गुट आमने-सामने हो गए और खूब लाठी-भाटा जंग हुई।

लाठी-भाटा जंग से गांव में मचा हड़कंप

स्टेशन पांडोली में हुई लाठी-भाटा जंग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो वाहनों को जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
30 Aug 2024 03:07 pm
Published on:
30 Aug 2024 03:07 pm
Also Read
View All
Rajasthan: गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी में डूबने से दो लोगों की मौत, दो परिवारों में छाया मातम

Chittorgarh : श्रद्धालुओं के कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी ‘झकोलमा पूड़ी’, हजारों की संख्या में ग्रहण की प्रसादी

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: आरक्षण की लॉटरी निकलते ही बदले समीकरण, 26 पंचायतों की कमान संभालेगी महिलाएं, देखें लिस्ट

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: कौन कहां से लड़ेगा? जिला परिषद और 11 प्रधान पदों का आरक्षण तय, देखें अपने वार्ड की लॉटरी रिपोर्ट

Rajasthan: पूर्व मंत्री समेत 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR, नगर परिषद चुनाव में विवाद के बाद हुई कार्रवाई