चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी की नामांकन रैली में सीएम भजनलाल का एलान, भ्रष्टा​चारियों को नहीं छोड़ेंगे हम

Lok Sabha Election 2024 - चित्तौड़गढ़ सांसद व चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर सीएम भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़ की भूमि को नमन करने के साथ कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास किया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 1:33 PM IST
cm_bhajan_lal.jpg
CM Bhajan Lal

Lok Sabha Election 2024 : चित्तौड़गढ़ सांसद व चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर सीएम भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़ की भूमि को नमन करने के साथ कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास किया है। 2014 से पहले देश में घोटाले होते थे। तुष्टिकरण के आधार पर देश चल रहा था। देश में बम फट रहे थे। पर जैसे ही पीएम मोदी आए तो सब बदल गया। पुलवामा की घटना का हमने मुहंतोड़ जवाब दिया , आपने देखा ही होगा। राजीव गांधी पर हमला करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा वे कहते थे कि 100 रुपए केंद्र से भेजते है तो गांव तक सिर्फ 15 रुपए ही पहुंच पाते थे। पर मोदी के शासन काल में 100 रुपए पूरे पहुंचते हैं। पीएम मोदी ने अपने 10 साल के शासन काल में गरीब कल्याण के ढेर सारे काम किए। चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के नामांकन पर इनाणी सिटी सेंटर में आयोजित जनसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कामों का बखान किया। इसके साथ गांव से आए लोगों और नौजवानों का आभार व्यक्त किया।



सीएम भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक और एसआईटी का जिक्र करते हुए कहा, हम विश्वास दिलाते हैं कि भ्रष्टाचारियों को हम नहीं छोड़ेंगे। चाहे कितना ही बड़ा आदमी हो, उसे छोड़ेंगे नहीं।

यह भी पढ़ें - जयपुर लोकसभा सीट की तस्वीर साफ, 13 प्रत्याशी आजमाएंगे अपनी किस्मत, 12 लोस सीट पर हैं कुल 114 प्रत्याशी



जनसभा से संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीपी जोशी ने कहा कि एक तरफ वो लोग हैं जिन्होंने सनातन को गाली दी, राम मंदिर का निर्माण रोका जबकि दूसरी और भाजपा है जिसने भव्य राम मंदिर बनवाया और कश्मीर से धारा 370 भी हटाई। सीपी जोशी ने कहा मैं आज मंच से विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हूं कि मैदान में आ जाएं, जनता जवाब देगी।



इस जनसभा में प्रदेश के सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत कई मंत्रीगण शामिल हुए हैं। रैली की शुरुआत से पहले मंत्रियों ने मंच से जनता को संबोधित किया है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा, चित्तौड़गढ़ में आज सीपी जोशी की नामांकन सभा में जनसैलाब उमड़ा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली बार 5 लाख वोटों से सीपी जोशी को चुनाव जिताने वाली जनता इस बार 7 लाख वोटों से जिताएगी।



लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन का दौर जोर पकड़ने लगा है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस घोषणा पत्र व डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर आया नया अपडेट, अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Updated on:
2 Apr 2024, 1:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता