Lok Sabha Elections 2024 First Phase : लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के तहत जयपुर लोकसभा सीट व जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट की तस्वीर साफ हो गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद जयपुर लोकसभा सीट से 13 प्रत्याशी व जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दोनों लोकसभा सीट से कुल 28 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश तंवर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक तिवारी, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र शर्मा, इंडियन पिपुल्स ग्रीन पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा, राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी शशांक सिंह आर्य, भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट हरिकिशन तिवारी सहित डॉ. असीम वर्मा, योगेश शर्मा, राजीव रोलीवाल व हरिनारायण मीणा बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।