8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्‍थान में सबसे कम उम्र की लोकसभा प्रत्‍याशी कौन है? उनकी दौलत जानकर हो जाएंगे हैरान

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी कौन है? उनके पास कितनी सम्पति है जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Mar 2024, 5:37 PM IST

sanjna_jatav.jpg

Bharatpur Lok Sabha seat - Sanjna Jatav

Lok Sabha Elections 2024 : इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी की उम्र सिर्फ 25 वर्ष है। उनका नाम है संजना जाटव। संजना जाटव कांग्रेस के टिकट पर भरतपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। जहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से होगा। कोली 2004 में बायना-धौलपुर सीट से सांसद रह चुके हैं। अब राजस्थान में एक सवाल गूंज रहा है कि क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का रिकॉर्ड टूटेगा। सचिन पायलट ने पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 में दौसा लोकसभा सीट से लड़ा था। सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतकर वे लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे। इन आंकड़ों के अनुसार वह अभी तक राजस्थान से सबसे युवा सांसद हैं। अब यदि संजना जाटव भरतपुर लोकसभा का चुनाव जीत जाती हैं तो सचिन पायलट का रिकॉर्ड टूट जाएगा। संजना जाटव के पास कितनी सम्पति है आइए जानें।



भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किया था। शपथ पत्र के अनुसार संजना जाटव के पास कुल 11 लाख 51 हजार 367 रुपए व इनके पति के पास 11 लाख 58 हजार 826 रुपए की संपत्ति है। संजना जाटव के हाथ में नकदी 5 लाख रुपए व पति के हाथ में 2 लाख रुपए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा व जेवरात समेत संपत्ति 11 लाख पार पहुंचती है। पति ने बैंक से 7 लाख 15 हजार 340 का ऋण भी ले रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी संजना गृहणी हैं। उनके पति सरकारी कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें - बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को दिया टिकट



कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव अलवर जिले के कठूमर तहसील के गांव सोमोची की रहने वाली हैं। संजना के पति कप्तान सिंह थानागाजी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। खुद संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य हैं। उनके ससुर सोमोची ग्राम पंचायत कठूमर से सरपंच रहे हैं। संजना का जन्म 1 मई 1998 को भुसावर में हुआ था। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था। जहां भाजपा के रमेश खींची ने 79756 मत प्राप्त किए, जबकि संजना जाटव को 79347 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में भाजपा के रमेश खींची से 409 मतों से हार गईं। संजना ने एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : राजसमंद में महिमा कुमारी को अब कांग्रेस का नया प्रत्याशी देगा चुनौती, कौन हैं दामोदर गुर्जर जानें