चित्तौड़गढ़

घर जा रहे युवक को गोली मार हत्या, इलाके में फैली सनसनी

किशन लाल अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक दुपहिया वाहन पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए...
less than 1 minute read
Murder
Murder

चित्तौडगढ़़। चित्तौडगढ़ में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसे गोली मारी और मौके से फरार हो गए। युवक को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या की यह वारदात देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही निम्बाहेडा थाना पुलिस ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कच्ची बस्ती निवासी किशन लाल अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक दुपहिया वाहन पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली उसके सीने के पास लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पतला के मुर्दाघर में रखवाया गया है। हत्यारों की तलाश जारी है।


इधर... भरतपुर में पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण दंपति की मौत
भरतपुर जिले के नगर कस्बे के समीप स्थित गांव दूं दावल मैं मथुरा अलवर पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि पति को बचाने के लिए पत्नी भी ट्रेन से गिर गई थी। हालांकि पुलिस सुसाइड के हिसाब से भी प्रकरण की जांच कर रही

है।

Published on:
16 Jun 2018 12:47 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी