5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस 3 देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें पहले ये खबर

सलमान खान की फिल्म ईद पर धमाका करने को तैयार है, ईद उल फितर के मौके पर रेस 3 आज रिलीज हो रही है। आगरा के सिनोमाघरों में भी रेस 3 का क्रेज देखने को मिल रहा है
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 16, 2018

race 3

race 3

आगरा। यदि आप सलमान खान के प्रशंसक हैं तो ये खबर आपके लिए है। सलमान खान की फिल्म ईद पर धमाका करने को तैयार है। ईद उल फितर के मौके पर रेस 3 आज रिलीज हो रही है। आगरा के सिनोमाघरों में भी रेस 3 का क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन, आगरा के सिनेमाघरों में रेस थ्री के लिए बुकिंग बंद हो गई है। सलमान के दीवानों के सिर पर फिल्म का क्रेज इस कदर चढ़ा हुआ है कि शनिवार और रविवार की फिल्म की सारी बुकिंग फुल हो चुकी हैं। शनिवार को थिएटर में हाउसफुल का बोर्ड लग चुका है। आॅनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई है। आगरा में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में सलमान की फिल्म रेस 3 दिखाई जाएगी।

इन सिनेमाघरों में लगी है रेस 3
ईद का मौका और सलमान खान की फिल्म, मामला हिट का बनता है। ऐसे में सिनेमाघरों ने रेस 3 के लिए पहले से ही बुकिंग कराई है। आगरा में पहला मौका है जब सलमान खान की फिल्म एक साथ आधा दर्जन से अधिक सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। सर्व मल्टीप्लेक्स सहित आधा दर्जन टॉकीज फिल्म दिखाने की पूरी तैयारी कर रहे है। आगरा में ज्वाला टॉकीज, श्री टॉकीज, पन्ना पैलेस, शांति सिनेमा, संजय टॉकीज, मेहर टॉकीज और चित्रा सिनेमा में रेस 3 देखी जा सकती है।

लग गए हाउसफुल के बोर्ड
आगरा के सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग चुके हैं। सर्व मल्टीप्लेक्स के मालिक शौकी कपूर ने बताया कि रेस 3 के लिए सभी शो बुक हो चुके हैं। ईद पर सलमान के चाहने वालों की हसरत पूरी हो रही है। रेस 3 दिखाने के लिए सभी बंदोबस्त हैं।

सलमान खान के चाहने वाले बोले हिट होगी रेस थ्री
रेस 3 का क्रेज ऐसा देखने को मिल रहा है कि सलमान के फैंस एक ही दिन में फिल्म को हिट बता रहे हैं। सलमान के फैन कामरान का कहना है कि ईद की खुशियां परिवार सहित मनाने के बाद उनका शाम को सलमान की फिल्म देखने का प्रोग्राम है। इस फिल्म का वे कई दिनों से इंतजार कर रहे थे।