चित्तौड़गढ़

गाडोलिया लोहार प्रतिज्ञा मुक्ति स्वाभिमान यात्रा में कई मंत्री करेंगे शिरकत

चित्तौडग़ढ. गाडोलिया लोहार प्रतिज्ञा मुक्ति स्वाभिमान दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों का जमावड़ा भी रहेगा।

less than 1 minute read
गाडोलिया लोहार प्रतिज्ञा मुक्ति स्वाभिमान यात्रा में कई मंत्री करेंगे शिरकत

चित्तौडग़ढ. गाडोलिया लोहार प्रतिज्ञा मुक्ति स्वाभिमान दिवस के अवसर पर बुधवार को चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों का जमावड़ा भी रहेगा। गाडोलिया लोहार समाज के लोग पाडऩ पोल से पूजा के उपरांत रैली शुरू करेंगे जो कि फतेह प्रकाश संग्रहालय पहुंचकर समाप्त होगी। यहां पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है। कार्यक्रम में जि़ला प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, राज्यमंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, राज्य मंत्री शंकर यादव, पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केशावद, एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजेश बिलोठिया आदि पहुंचेंगे। लगभग 11.30 बजे फतेह प्रकाश संग्रहालय में जनसभा प्रारंभ हो जाएगी। मंगलवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने अधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायजा भी लिया एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

खाचरियावास लेंगे समीक्षा बैठक
जिला प्रभारी मंत्री एवं खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बुधवार को सबह 11 बजे जिला कलक्ट्रेट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में वे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

ममता भूपेश रहेंगी दौरे पर
महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगी। वे गाडोलिया लोहार स्वाभिमान दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर शिरकत करेंगी।

बैरवा करेंगे जनसुनवाई
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा बुधवार को चित्तौडग़ढ़ प्रवास पर रहेंगे तथा सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989, संशोधित 2015 व 2018 के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे, काश्तकारी अधिनियम की धारा 183 अंतर्गत खातेदारी भूमि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों व आयोग के समक्ष लंबित प्रकरणों के संबंध में जनसुनवाई करेंगे।

Published on:
05 Apr 2022 10:24 pm
Also Read
View All