चित्तौड़गढ़

Chittorgarh News: बाथरूम में नहाने गया था नाबालिग, काफी देर तक बाहर नहीं आने पर खोला दरवाजा तो फंदे से लटका मिला

Chittorgarh News: संदेह होने पर वहां तैनात गार्ड ने बाथरूम में जाकर देखा तो वह वेंटीलेशन के बांधे फंदे से लटका हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2025, 11:52 AM IST
CRIME

चित्तौड़गढ़। यहां बाल संप्रेषण गृह में गुरुवार को एक नाबालिग गुरुवार को बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। गार्ड की नजर पड़ने के बाद उसे सांवलिया जी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार एक नाबालिग को पोक्सो मामले में सितबर 2024 में बाल संप्रेषण गृह लाया गया था। गुरुवार को सुबह वह नहाने गया तो काफी देर तक बाहर नहीं आया। संदेह होने पर वहां तैनात गार्ड ने बाथरूम में जाकर देखा तो वह वेंटीलेशन के बांधे फंदे से लटका हुआ था।

उसे तुरंत अचेतावस्था में सांवलिया जी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, अधीक्षक चन्द्रप्रकाश जीनगर, सदर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुबह ही उसने अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी और मिलने के लिए आते समय बिस्किट लाने को कहा था। नाबालिग मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

Updated on:
10 Jan 2025, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल को झटका, MLA चंद्रभान सिंह आक्या पर आरोपों के बीच RLP सदस्य का बड़ा एलान

Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR