सुजानगढ़। पत्नी व पुत्र ने ऐसी पिटाई कर दी कि तीन दिनों से स्थानीय सरकारी अस्पताल में गम्भीर अवस्था में उपचाराधीन है। पीड़ित व्यक्ति रामपुर गांव निवासी ईशरराम सारण पुत्र गंगाराम ने अब जब अपने परिवारजनों को सारी स्थिति बताई तब पीड़ित के भतीजे 26 वर्षीय कैलाश सारण पुत्र गोरधनराम जाट ने पुलिस थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है।