पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें बनाई। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली में है। टीम दिल्ली पहुंची, लेकिन आरोपी ने ठिकाना बदल लिया। पुलिस ने करीब 2,000 किलोमीटर का पीछा कर उसे यशवंतपुर, कर्नाटक में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चार दिन का ट्रांजिट वारंट लिया है और पूछताछ जारी है।