चित्तौड़गढ़

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस पार्षद निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा को चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में सोमवार को तगड़ा झटका लगा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 4:40 PM IST
bjp
bjp

बड़ीसादड़ी/चित्तौडग़ढ़। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा को चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। यहां नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस के दिलीप चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है। बीस सदस्यीय बोर्ड में 11 सदस्यों के साथ बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने नामांकन पत्र ही दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र की जांच में चौधरी का आवेदन पत्र सही पाया गया। दोपहर 2 बजे नाम वापसी का समय पूूरा होते ही चौधरी निर्वाचित घोषित हो गए।

भाजपा के चुनाव से दूर रहने के पीछे मुख्य वजह अन्दरूनी कलह को माना जा रहा है। चौधरी की जीत पर शुरू में भाजपा विधायक गौतम दक समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल हो जाने की अफवाहे फैला दी एवं चौधरी व दक के साथ वाले पुराने फोटो भी डाल दिए।

इससे एक बार असमंजस की स्थिति बन गई,लेकिन चौधरी ने तुरन्त साफ किया कि ये फोटो किसी पुराने सामाजिक कार्यक्रम के है एवं कांग्रेस नहीं छोड़ी है। चौधरी की जीत चित्तौडग़ढ़ जिले में कांग्रेस का मनोबल बढ़ाने वाली है। वर्तमान में जिले की छह नगरपालिका/परिषद में से किसी भी कांग्रेस का मुखिया नहीं था।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को भाजपा से निर्वाचित अध्यक्ष पुष्करराज माली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से यहां उपचुनाव कराया गया। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई।

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता