चित्तौड़गढ़

पटवारी का 15 हजार में डोल गया इमान

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने कपासन पटवारी को 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं।

less than 1 minute read
Patwari's confidence was shaken for Rs 15 thousand
पटवारी का 15 हजार में डोल गया इमान

चित्तौडग़ढ़
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने कपासन पटवारी को 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की थी कि कपासन पटवारी मरमी निवासी चन्द्रप्रकाश चाष्टा जमीन के बंटवारे व रेकॉर्ड संधारण करने के बदले रिश्वत मांग रहा हैं। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया तो शिकायत सही पाई गई। शनिवार को सांदू के नेतृत्व में टीम कपासन पहुंची, जहां परिवादी ने पटवार घर जाकर वहां मौजूद पटवारी चन्द्रप्रकाश को 15 हजार रुपए दिए। उसने यह राशि लेकर पेंट की जेब में रख ली। इधर परिवादी का इशारा पाकर टीम पटवार खाने पहुंची और पटवारी चाष्टा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जिले में नौ हजार से ज्यादा लाइसेंसी हथियार, अब तक 4693 जमा
विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 52 फीसदी लाइसेंसधारियों ने अपने हथियार जमा करवा दिए हैं। तय तिथि तक हथियार थानों में जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में कुल 9 हजार 3 हथियार लाइसेंसधारी हैं। इन हथियारों में बंदूक सहित पिस्टल, रिवॉल्वर आदि शामिल हैं। जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 4693 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। तय तिथि तक लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त किए जाएंगे।

Published on:
28 Oct 2023 07:36 pm
Also Read
View All
Human Angle Story : पिता का साया उठा, भाई का छूटा साथ, चित्तौड़गढ़ में समाज के बेटों ने भाई बन रचाई दुर्गा की शादी

चित्तौड़गढ़: CA फाइनल में शगुन को ऑल इंडिया 15वीं और माधव को 48वीं रैंक,18 विद्यार्थी हुए सफल, खिले चेहरे

Chittorgarh: बाइक के पहिए में फंसी चुन्नी बनी मौत का कारण,सांवरियाजी दर्शन करने जा रही महिला की मौत

‘कल से ऑफिस मत आना’, MD ने कर दी 68 साल के मार्केटिंग इंचार्ज की छुट्टी, चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ में चल रही थी मनमानी

मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश ने चित्तौड़गढ़ में तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया-अल नीनो हो सकता है एक्टिव