चित्तौड़गढ़

पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन के भाई की दुर्घटना में मौत, पत्नी बाल बाल बची

चित्तौडग़ढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र में कार ट्रेलर से भिड़ गई इसमें पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन समेत पांच घायल हो गए जबकि जसोदाबेन के चचेरे भाई की मौत

2 min read
PM Narendra Modi, pm modi, Chittorgarh, PM Modi, Chittorgarh news, Chittorgarh Hindi news, Chittorgarh local news, PM narendra modi wife, chittorgarh news in hindi, PM Narendra Modi wife Jasodaben, jasodaben accident, PM Modi's brother in law death in car accident, wife Jashodaben injured
दुर्घटना में घायल बच्ची के साथ जसोदाबेन

चित्तौडग़ढ़.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन की कार चित्तौडग़ढ़-कोटा फोरलेन पर जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रेलर से भिड़ गई। इसमें जसोदाबेन को मामूली चोटें आई, लेकिन उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। वहीं एक सुरक्षाकर्मी समेत पांच जने घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर किया गया। जसोदाबेन समेत अन्य भी कार से उदयपुर के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदाबेन बारां के अटरू से शादी समारोह में भाग लेकर बुधवार सुबह कार में गुजरात के ऊंझा जा रही थी।

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कोटा ? राजमार्ग पर काटूंदा मोड़ के पास सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। आगे चल रही एक ट्रक के चालक ने अपनी साइड बदलकर ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही जसोदाबेन की इनोवा कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दौडक़र घटना स्थल पहुंचे। गांव से ही एक वैन बुलाकर घायलों को तुरंत काटूंदा अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान बसंत (6 7) पुत्र मांगीलाल मोदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मोदी की पत्नी जसोदाबेन के कमांडो जयेंद्रसिंह व विमलादेवी गंभीर घायल हो गए। वहीं जसोदाबेन को भी चोट आई। एक अन्य महिला जसोदाबेन, ड्राइवर संजय ठाकोर समेत 6 वर्षीय बालिका दिव्या भी घायल हो गए। इन सभी को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना के कुछ ही देर बाद बेगूं पुलिस उपाधीक्षक राकेश राजोरा व पारसोली थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार चालक संजय ठाकोर की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इधर, नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। चालक झारखंड के पूरण यादव को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

गंभीर घायल उदयपुर रैफर, जसोदाबेन भी उदयपुर रवाना

हादसे के बाद दो गंभीर घायलों को चित्तौडग़ढ़ जिला अस्पताल से उदयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन व घायल बालिका को एक कार में उदयपुर रवाना कर दिया गया। दो अन्य को भी अलग कार से भेजा गया। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कुसुम राठौड़ भी इनके साथ उदयपुर गए।

कलक्टर व जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने पर कलक्टर इंद्रजीतसिंह, एडिशनल एसपी सुधीर जोशी, एसडीएम सुरेश खटीक जिला अस्पताल पहुंचे। नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रतिपक्ष नेता संदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और उपचार के संबंध में जानकारी ली। निजी यात्रा पर आई जसोदा बेन की कार के साथ-साथ अन्य तीन गाडिय़ां और चल रही थी। इनमें उनके अन्य परिजन मौजूद थे। घटना के बाद ये लोग भी अस्पताल पहुंचे।

Published on:
07 Feb 2018 04:18 pm