
जयपुर। राजस्थान में एक सड़क हादसे में बुधवार काे पीएम मोदी की पत्नी जशाेदाबेन बाल-बाल बच गर्इ। हादसे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया।
गहलाेत ने कहा कि राजस्थान के चितौडग़ढ़ के समीप हुए हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं, जिसमें जशोदाबेन और अन्य घायल हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। भगवान शोकसन्तप्त परिवार को ताकत दे। घायलों के जल्द स्वस्थ होनी की कामना करता हूं।
हादसे पर खबर लिखे जाने तक पीएम माेदी की आेर से काेर्इ प्रतिक्रिया नहीं आर्इ थी। हादसे के बाद मोदी की पत्नी जशाेदाबेन समेत तीन लाेगाें को चितौडग़ढ़ से कार से उदयपुर रवाना कर दिया गया। चित्तौड़गढ़ डीएम इंद्रजीत सिंह जशाेदाबेन के साथ उदयपुर गए हैं। उदयपुर से जशाेदाबेन प्लेन से अहमदाबाद जाएंगी।
आपकाे बता दें कि जशोदाबेन बारां जिले के अटरू में शादी समारोह में भाग लेने के बाद कार से गुजरात के उंझा लौट रही थीं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी समेत 6 लाेग इनाेवा कार में सवार थे।
बेगू क्षेत्र के काटूंदा मोड़ पर आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से कार पीछे से घुस गई। हादसे में शख्स की माैत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल हो गए। जसोदाबेन को भी मामूली चोट आई।
हादसे के बाद जशाेदाबेन को प्राथमिक उपचार देने के लिए चित्तौड़गढ़ लाया गया। यहां से सभी तरह की चिकित्सक जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल चित्तौड़गढ़ से 45 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जसोदा बेन की कार ट्रक से टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना के सही कारण को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह पा रही है।
हादसा चित्तौड़-कोटा हाइवे पर हुआ। दुर्घटना की ख़बर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर परसोली थाना इलाके के तहत आने वाले कटुंदा गांव के पास की है, जब जशोदाबेन और अन्य एक समारोह में शामिल होकर चितौडग़ढ़ जा रहे थे।
Updated on:
07 Feb 2018 04:27 pm
Published on:
07 Feb 2018 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
