नई दिल्ली. लोकसभा में राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी पुराने तेवर में दिखे। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव के समय कांग्रेस के विरोध पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आप जितना उछालोगे कीचड़, उतना खिलेगा कमल। उन्होंने कहा कि आज सच को छुपाकर झूठ बोलने वाले चौराहे पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, तब से लेकर आज तक उस जहर की कीमत देश चुका रहा है। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब आप के पाप की सजा देश को ना मिलती हो। आपने (कांग्रेस) देश के टुकड़े किए। पीएम ने कहा कि सिर्फ हमारे जमाने में ऐसा था, हमारे जमाने में वैसा था का ही टेप बजाया जाता है। आपने मां भारती के टुकड़े कर दिए। इसके बावजूद देश आपके साथ था।