चित्तौड़गढ़

Rajasthan CET Exam 2024: ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा पास करने पर इन भर्तियों में हो पाएंगे शामिल, इस तरह करें तैयारी

Chittorgarh news: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी 11 भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा दे सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 11:26 AM IST
Rajasthan CET Graduate Level Exam Update RSSB President Alok Raj said this important thing
फाइल फोटो

चित्तौड़गढ़।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी 11 भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा का स्कोर कार्ड एक साल के लिए मान्य होता है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नंबर कटने का डर नहीं रहेगा। इसके लिए सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति- जनजाति को 35 प्रतिशत अंक लाने हैं।

इन भर्तियों के लिए जरूरी

● राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा प्लाटून कमांडर

● राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा जिलेदार पटवारी

● राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा कनिष्ठ लेखाकार

● राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा- तहसील, राजस्व लेखाकार

● राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा- पर्यवेक्षक महिला अधिकारिताद्ध

● राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा में पर्यवेक्षक

● राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2

● राजस्थान राजस्व भू-अभिलेख, भ-प्रबंध एवं उप निवेशन अधीनस्थ सेवा, पटवारी

● राजस्थान पंचायती राज. ग्राम विकास अधिकारी

इस तरह से करें परीक्षा की तैयारी

● अभी से मॉक टेस्ट हल करना शुरू कर दें।

● ओएमआर शीट पर निश्चित समय अवधि में टेस्ट देने की प्रैक्टिस नियमित रूप से करें।

● आपको 3 घंटे में 150 प्रश्न हल करने हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है। समय प्रबंधन पर ध्यान दें।

● कई बार अभ्यर्थी कठिन टॉपिक को पूरी तरह से छोड़ देते हैं। जबकि उनमें से सरल प्रश्न भी आ सकते हैं। अत: संपूर्ण पाठ्यक्रम की तैयारी करें। जटिल एवं टाइम कंज्यूमिंग टॉपिक पर अनावश्यक समय और ऊर्जा व्यय न करें।

● राजस्थान से संबंधित टॉपिक पर विशेष फोकस करें, इनमें से अधिक प्रश्न बनेंगे।

● अगस्त 2024 तक का पिछले एक वर्ष का समसामयिक इस परीक्षा में आ सकता है।

● परीक्षा में जरूरी अंक प्राप्त करने पर आप 11 विभिन्न सेवाओं के हजारों पदों पर भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र हो जाएंगे।

Updated on:
16 Sep 2024, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता