7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

celebincity : पत्रिका गेट पहुंचे सेलिब्रेटी भुवन बाम बोले यहां आकर लगा जयपुर का कोई तोड़ नहीं

Taaza Khabar Actor Bhuvan Bam : भुवन अपकमिंग वेब सीरीज 'ताजा खबर' के सीजन 2 के प्रमोशन के लिए पत्रिका गेट पहुंचे, जहां हूटिंग और तालियों के साथ जयपुराइट्स ने उनका स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 23 Oct 2024, 2:35 PM IST

Taaza Khabar Actor Bhuvan Bam

जयपुर। हजारों की संख्या में रविवार को पत्रिका गेट पहुंचीं यूथ की भीड़ देखकर सेलिब्रेटी भुवन बाम के प्रति फैस की जबरदस्त दिवानगी नजर आई। भुवन अपकमिंग वेब सीरीज 'ताजा खबर' के सीजन 2 के प्रमोशन के लिए पत्रिका गेट पहुंचे, जहां हूटिंग और तालियों के साथ जयपुराइट्स ने उनका स्वागत किया।

यूथ से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार और दोस्तों की बातें ध्यान से सुननी चाहिए, इससे कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी होती है। एक-दूसरे का भरोसा नहीं तोड़ने चाहिए। ऑडियंस की डिमांड पर उन्होंने बीबी की वाइन्स के टीटू मामा के अंदाज में बात करते हुए कहा कि 'मैंने भांजे को बोला सारी दुनिया घूम ली मैंने कहीं कोई खास मोड़ नहीं, लेकिन यहां आकर लगा कि जयपुर का कोई तोड़ नहीं'। इस बार दो दिन के लिएः पत्रिका गेट पहुंची यूथ की जबरदस्त भीड़ को देखकर भुवन ने कहा कि यहां आकर बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें : देश में सबसे ज्यादा राजस्थान से हो रही टोल वसूली, लेकिन नेशनल हाईवे इन राज्यों से कम…ऐसा क्यों?

एक शो के लिए 8-9 वर्ष पहले एक दिन के लिए जयपुर आया था। इस बार दो दिन के लिए आया हूं, एक दिन प्रमोशन और एक दिन जयपुर की खूबसूरती को निहारने के लिए आया हूं।

गोरी नाचे रे नागौरी नाचे' पर जमकर थिरके

जब बात राजस्थानी गानों की आती है, तो उनको सुनकर हर किसी के पैर थिरकने लगते है। कार्यक्रम में जब 'गोरी नाचे रे नागौरी नाचे' गाना बजा तो भुवन ऑडियंस के साथ डांस करने लगे।

भुवन बाम से पत्रिका की खास बातचीत...

Q. यूथ को कोई मैसेज, शूटिंग के वक्त सबसे चैलेंजिंग क्या रहा?

वेब सीरीज ताजा खबर के सीजन 2 के लिए बहुत मेहनत की। इसकी कहानी सीजन 1 से बहुत अलग है। इसमें सस्पेंस के साथ कॉमेडी भी नजर आएगी। शूटिंग में करीब 50 दिन का समय लगा। शुरू के दस दिन बहुत मुश्किल रहे। शूटिंग के वक्त आठ घंटे सोने की सोची थी, लेकिन तीन से चार घंटे ही सो पाता था। उस वक्त बहुत स्ट्रेस रहता था, लेकिन टीर्म वर्क के वहह से स्ट्रेस कम हो जाता था।

वेब सीरीज में जो फैमिली के सीन नजर आएंगे, वो मेरे फेवरेट सीन है, क्योंकि उसमें फैमिली की अहमियत का पता चलता है। इसमें एक्शन सीन मेरे लिए सबसे चैलेंजिंग रहे, जो शुरू के दिनों में थे। शूटिंग के वक्त पूरा ध्यान बेस्ट देने पर होता था। भविष्य में उस प्रोजेक्ट पर मेरा फोकस रहेगा, जिसकी कहानी बहुत अच्छी हो। मेरा किरदार कैसा भी हो, वो इंपोर्टेट नहीं है। शहर के कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स से कहा कि जो आपको अच्छा लगता है उस पर काम करों, दूसरों के पीछे मत भागो।

यह भी पढ़ें : भारी बारिश के बीच बड़ी खबर, इस बार राजस्थान से कब विदाई लेगा मानसून, जान लीजिए