चित्तौड़गढ़

Rajasthan Crime : कैफे के केबिन में पीते थे लड़के-लड़कियां कॉफी, मालिक के आईफोन में मिला हिडन फोल्डर, पुलिस ने जब खोला तो रह गए अवाक

Rajasthan Crime : चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित एक कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में 33 आपत्तिजनक वीडियो और कई सारे फोटो मिले हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 12:54 PM IST
Rajasthan Crime Chittorgarh Boys Girls Drink Coffee in Cafe Cabin Owner iPhone Found Hidden Folder when Police Opened they Speechless

Rajasthan Crime : चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित एक कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में 33 आपत्तिजनक वीडियो और कई सारे फोटो मिले हैं। आरोपी के पास से दो तलवार बरामद हुई है।

पुलिस ने जब्त की दोनों तलवार

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी भवानी सिंह पुलिस जाप्ते सहित गंभीरी नदी की पुलिया स्थित परशुराम सेतु मार्ग पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसके हाथ में प्लास्टिक का एक कट्टा भी था। वह पुलिस को देखकर हवा में तलवार लहराने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़कर कट्टे की तलाशी ली तो उसके एक और तलवार मिली। दोनों तलवार पुलिस ने जब्त कर ली।

33 आपत्तिजनक वीडियो और कई फोटो मिले

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम दुष्यंत कुमावत होना बताया। पुलिस ने उसके आइफोन को देखा तो मोबाइल का स्क्रीन लॉक था। पासवर्ड लेकर खोलने पर उसमें कई ऐप डाउनलोड किए हुए मिले। पुलिस को मोबाइल में एक हिडन फोल्डर मिला। जिसे खोलकर देखा तो कई महिलाओं व पुरुषों के आपत्तिजनक कुल 33 वीडियो और कई फोटो पाए गए।

वीडियो आरोपी ने डाउनलोड किए है या बनाए, जांच जारी है

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर एक शोरूम के ऊपर कैफे चलाता है। जहां कई महिला-पुरुष और युवक-युवतियां कॉफी पीने आते हैं। कैफे में केबिन हैं। आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाल भवानी सिंह ने बताया कि यह वीडियो आरोपी ने डाउनलोड किए है या बनाए हैं। इस बारे में जांच की जा रही है।

Updated on:
1 Mar 2025, 12:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल को झटका, MLA चंद्रभान सिंह आक्या पर आरोपों के बीच RLP सदस्य का बड़ा एलान

Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR