चित्तौड़गढ़

कांग्रेस में सीएम की घोषणा को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा – ‘कांग्रेस में चुनाव से पहले घोषित नहीं होता मुख्यमंत्री’

कांग्रेस में सीएम की घोषणा को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा - 'कांग्रेस में चुनाव से पहले घोषित नहीं होता मुख्यमंत्री'
less than 1 minute read
Feature image

चित्तौडग़ढ़।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में आजादी से पहले कभी भी कोई मुख्यमंत्री घोषित नहीं हुआ है। ऐसी बाते भाजपा फैलाती रहती है। उन्होंने कहा कि देश का मीडिया दबाव में है। सीबीआई, आयकर सबका दबाव है। भाजपा 75 दिन तक अपना अध्यक्ष तय नहीं कर पाई, इसका क्या जवाब है।

लोकतंत्र में मुख्यमंत्री तो जनता चुनती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फैसला तो सिर्फ अमित शाह को ही करना था, फिर भी 75 दिन तक कोई फैसला नहीं कर पाए। शाह को झुकना क्यों पड़ा, इसका जवाब दें शाह और सभी नेतागण।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि सबके लिए एक ही संदेश है कि सब मिलकर मैदान में उतरो। गहलोत ने भामाशाह योजना में भी भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। गहलोत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी के जाति के लिए दिए बयान पर कहा कि यह पार्टी का वर्जन नहीं है। इसे केवल इश्यू बनाने का प्रयास किया गया है।

Published on:
24 Nov 2018 09:37 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी