
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 265 का स्वास्थ्य परीक्षण
अनूपगढ़.
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के चिन्हित विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। शिविर में डॉ. पवन गोयल, डॉ. सोहन लाल निमिवाल, डॉ. निशा, डॉ. स्माइली व डॉ. नीरज सुखीजा ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। मेल नर्स सुरेंद्र सिंह सेवटा, एलटी रणचंद जयपाल, रामकैलाश वर्मा, सुरेश कुमार निराणिया और सज्जन कुमार नोखवाल ने सेवाएं दी। शिविर में अनूपगढ़ के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के 265 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर स्थल पर सुबह से ही विद्यार्थियो के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इनके स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें विभिन्न सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
इनमें 42 बच्चों को चश्मे के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा छह बच्चों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। बच्चों के कई अन्य रोगों की जांच कर दवाएं दी गई।
Published on:
24 Nov 2018 09:11 pm
