चित्तौड़गढ़

Rajasthan : इस जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित, कलक्टर ने जारी किया आदेश

Public Holiday in Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ के जिला कलक्टर ने 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 6:59 PM IST
public_holiday.jpg
Public Holiday Chittorgarh

Public Holiday in Chittorgarh : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। चित्तौड़गढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण में चित्तौड़गढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान होने की वजह से चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र-21 में दिनांक 26 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।



राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल तो वहीं दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोटिंग पड़ेगी। मतदान के इन दो दिन राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों को भी सवैतनिक अवकाश (paid leave) मिलेगा। शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रथम-द्वितीय चरण के मतदान दिवस के दिन अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही राज्य में मतदान के दिन भी सूखा दिवस (dry day) रहेगा। इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे कामगार जो जिले की लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत है, परन्तु निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कार्यरत है उन्हें अपने मतदान क्षेत्र में मतदान के लिए मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

यह भी पढ़ें - Rajasthan : लहसुन के रेट में आई भारी गिरावट, पर अदरक और नीबू में एकाएक आई तेजी

Updated on:
29 Mar 2024, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता