चित्तौड़गढ़

Rajasthan Pradhan Chunav: कभी खेतों में करती थी काम, अब संभालेंगी पंचायत समिति की कमान; जानें कौन हैं मांगी बाई भील

Mangi Bai Bhil: साधारण परिवार की गृहिणी और खेती-बाड़ी में हाथ बंटाने वाली मांगी बाई भील अब भदेसर पंचायत समिति की कमान संभालेंगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 2:23 PM IST
Mangi Bai Bhil
मांगी बाई भील। फोटो: पत्रिका

भदेसर। साधारण परिवार की गृहिणी और खेती-बाड़ी में हाथ बंटाने वाली मांगी बाई भील अब भदेसर पंचायत समिति की कमान संभालेंगी। पहली बार पंचायत समिति का चुनाव लड़कर वार्ड नंबर 8 से जीत दर्ज करने वाली मांगी बाई प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित होने के बाद प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

निर्वाचन के बाद उन्होंने अपनी मेवाड़ी बोली में क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा, जिस विश्वास के साथ आपने मने प्रधान बणायो है, उण विश्वास पर खरो उतरवा रो काम करूंगी। साथ ही पूरी पंचायत समिति में विकास री कोई कमी नी राखी जावेगी।" मांगी बाई ने इस उपलब्धि का श्रेय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान की बदौलत ही एक मजदूर परिवार और भील समाज की बेटी को यह अवसर मिला है, जिसके लिए वे बारंबार वंदन व अभिनंदन करती हैं।

मांगी बाई भील ने कांग्रेस के हरलाल को 5 वोट से हराया

चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा की मांगी बाई भील ने जीत दर्ज की। चुनाव में पंचायत समिति के सभी 19 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी मांगी बाई भील को 12 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरलाल भील को 7 मत मिले। इस तरह मांगी बाई भील ने पांच मतों से जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया।

एक नजर में: नई प्रधान

नाम: मांगी बाई भील
पद: प्रधान, पंचायत समिति भदेसर (एसटी आरक्षित सीट)
वार्ड: वार्ड नंबर 8, पंचायत समिति भदेसर
पूर्व पद: वार्ड मेंबर, ग्राम पंचायत आक्या
शैक्षणिक योग्यता: साक्षर
कार्य व परिवार: गृहिणी, खेती-बाड़ी में सहयोग; पति मजदूरी करते हैं
राजनीतिक खेमा: चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या खेमा

ग्राम पंचायत आक्या में रह चुकी वार्ड मेंबर

उल्लेखनीय है कि साक्षर मांगी बाई इससे पहले ग्राम पंचायत आक्या में वार्ड मेंबर रह चुकी हैं। उन्हें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या खेमे से जुड़ा माना जाता है। जमीनी परिवार से निकलकर पंचायत समिति के शीर्ष पद तक पहुंचने की यह यात्रा स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक भागीदारी की जीवंत तस्वीर पेश करती है।

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम: प्रधान और निकटतम प्रतिद्वंद्वी की सूची

पंचायत समितिप्रधान का नामदलवोटप्रतिद्वंद्वीदलवोट
बड़ीसादड़ीअजीत शर्माकांग्रेस14सुमित्राभाजपा3
बेगूंशंकरलालकांग्रेस9चंदनबालाभाजपा8
भदेसरमांगीबाईभाजपा12हरलालकांग्रेस7
भैंसरोड़गढ़तनु जैननिर्दलीय10ज्योत्सनाकांग्रेस5
भूपालसागरमोहनलाल जाटकांग्रेस8श्वेताभाजपा7
चित्तौड़गढ़भंवरसिंहभाजपा15चरणसिंहकांग्रेस14
डूंगलागीतादेवीकांग्रेस11गहरीलालभाजपा6
गंगरारकैलाश देवीभाजपा9कालीबाईकांग्रेस8
कपासनदिनेशचंद्रकांग्रेस14निर्विरोध चयन
निम्बाहेड़ाउदीबाईकांग्रेस18पारसकंवरभाजपा5
राशमीनारायणीभाजपा8पुष्पाकांग्रेस7