चित्तौड़गढ़

राजस्थान में रोडवेज ​कर्मियों पर बड़ा अपडेट, रजिस्टर में बंद होगी अटेंडेंस, जून से लागू होगा नया सिस्टम

Rajasthan Roadways Workers Update : राजस्थान में रोडवेज ​कर्मियों को लेकर बड़ा अपडेट। रोडवेज ​कर्मियों की रजिस्टर में अटेंडेंस बंद होगी। जून से हाजिरी का नए सिस्टम लागू होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2024, 5:45 PM IST
Rajasthan Roadways Workers Big Update Attendance Register Closed New System implemented From June
राजस्थान में रोडवेज ​कर्मियों के अटेंडेंस सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव

Rajasthan Roadways Workers Update : राजस्थान में रोडवेज ​कर्मियों को लेकर बड़ा अपडेट। प्रदेशभर के रोडवेज डिपो में अब जल्द ही कार्मिकों की उपथिति दर्ज करने के काम में आने वाले रजिस्टर रद्दी हो जाएंगे। क्योंकि अब रजिस्टर में हाजिरी भरने की प्रणाली सभी डिपो में बंद हो जाएगी। कार्मिकों की हाजिरी मोबाइल एप के जरिए भरी जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्मिकों की हाजिरी रजिस्टर के स्थान पर मोबाइल एप से दर्ज की जाएगी। रोजवेज मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जून के पहले सप्ताह तक हाजिरी भरने की नई प्रणाली शुरू होने की उम्मीद है।

कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नई व्यवस्था को लेकर डिपो स्तर से जल्द ही दो कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कार्मिक स्थानीय डिपो में कार्यरत अन्य कार्मिकों को इस संबंध में प्रशिक्षित करेंगे।

यह भी पढ़ें -

200 मीटर के दायरे तक ही लग सकेगी

मोबाइल एप से भी कार्मिक एक सीमित दायरे में रहकर ही उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। मोबाइल एप से कार्मिक, चालक, परिचालक, मंत्रालयिक कर्मचारी कार्यालय पर या डिपो से 200 मीटर की परिधि में ही मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इस परिधि के बाहर जाने पर कार्मिक एप से उपस्थिति दर्ज नहीं कर सकेंगे।

अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप से होगी उपस्थिति

कर्मचारियों के काम और उपस्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध हो। इसके लिए अब प्रदेशभर के रोडवेज कार्यालयों में अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप से कार्मिकों की हाजिरी लगाई जाएगी। इस एप को आईटी डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एण्ड कमिनिकेशन ने विकसित किया है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
13 May 2024, 5:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Panchayat Chunav Result 2026: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय, जिला परिषद की 28 सीटों पर जीत

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान