चित्तौड़गढ़

G20 summit 2023: योगेश ने जी20 में आकोला की रंगाई छपाई का किया लाइव प्रदर्शन

G20 summit 2023: रंगाई छपाई के लिए प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला गांव के युवा कलाकार योगेश छीपा पुत्र उदयलाल ने जी 20 सम्मिट 2023 दिल्ली सम्मेलन में भाग लिया ।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2023, 12:00 PM IST
rp_.jpg
,,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/आकोला/चित्तौड़गढ़। G20 summit 2023: रंगाई छपाई के लिए प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला गांव के युवा कलाकार योगेश छीपा पुत्र उदयलाल ने जी 20 सम्मिट 2023 दिल्ली सम्मेलन में भाग लिया एवं आकोला की रंगाई छपाई का लाइव प्रदर्शन करते हुए रंगाई छपाई के बारे में विश्व भर के सभी राष्ट्रध्यक्ष व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी देकर हस्त कला का महत्व प्रदर्शित किया ।


योगेश आकोला निवासी होकर अपना खानदानी कार्य करते हैं। रंगाई छपाई को विश्व भर में नई डिजाइन एवं दिशा देने के लिए आईआईसीडी जयपुर से टेक्सटाइल डिजाइनर की डिग्री प्राप्त की और उदयपुर, जयपुर व जी 20 कनेक्टिंग 2022 में आयोजित जी 20- 2022 के कार्यक्रम में भी प्रदर्शन किया। आकोला में उदयपुर व जयपुर के छात्र -छात्राओ को भी रंगाई छपाई की दाबू प्रिंट का प्रशिक्षण दिया।


इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल डिपार्टमेंट, दिल्ली के अंतर्गत आकोला की आर्टिजन महिलाओं को आकोला की रंगाई छपाई दाबू प्रिंट का प्रशिक्षण दिया। आगे भी प्राकृतिक रंगों एवं आकोला की रंगाई छपाई में नई डिजाइन को विकसित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे एवं नई तकनीकों द्वारा इस कार्य को बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे।

Updated on:
11 Sep 2023, 12:00 PM IST
Published on: