30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलीसेढ़ झील में पर्यटकों के लिए महंगी हुई बोटिंग

Siliserh Lake: शहर के सबसे नजदीक पर्यटक स्थल सिलीसेढ़ झील पर्यटकों को पसंद है, झील का मुख्य आकर्षण यहां होने वाली बोटिंग है। जिसके लिए दूर- दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 9 Sep 2023, 2:01 PM IST

rajasthan_patrika__1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अलवर। Siliserh Lake: शहर के सबसे नजदीक पर्यटक स्थल सिलीसेढ़ झील पर्यटकों को पसंद है, झील का मुख्य आकर्षण यहां होने वाली बोटिंग है। जिसके लिए दूर- दूर से पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन अब पर्यटकों को बोटिंग करना महंगा पड़ेगा। कारण है कि बोटिंग की दरें बढ़ा दिए गए हैं। अब पर्यटकों को 200 रुपए अधिक चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें : लंदन में होगा ड्रोन एक्स ट्रेड शो एण्ड कॉन्फ्रेंस, देशभर से तीन युवाओं का चयन, एक झालावाड़ एक उदयपुर से

गौरतलब है कि सिलीसेढ़ में बोटिंग पिछले तीन चार माह से बंद थी, ऐसे में पर्यटक निराश होकर लौट रहे थे। पिछले माह ही पर्यटकों का नया ठेका हुआ है। इसके बाद रेट बढ़ा दिए गए हैं। राजस्थान पर्यटन निगम की ओर से सिलीसेढ़ होटल का संचालन किया जा रहा है।

पर्यटक बढ़े, इसलिए आई स्पीड बोट : इस बार बोटिंग का ठेका जयपुर की फर्म को दिया गया है। पिछले सालों में ठेका 28 से 30 लाख में दिया गया था। इस बार ठेका चालीस लाख रुपए में दिया है। इस बार पर्यटकों के लिए नई स्पीड बोट भी मंगवाई गई है। फिलहाल निगम के पास सिलीसेढ़ में 5 मोटर बोट, 1 वाटर स्कूटर व एक स्पीड बोट हैँ। जिसमें बैठकर पर्यटक झील की सैर करते हैं। पर्यटकों को नई डिजायन स्पीड बोट बहुत पसंद आ रही है।

होती है प्रतियोगिताएं : इसके साथ ही अलवर उत्सव , राजस्थान दिवस जैसे विशेष अवसरों पर पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर बोटिंग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। जिसमें पर्यटक उत्साह से भाग लेते हैं।

ये बढ़ाया किराया: पर्यटकों को वाटर स्कूटर की एक राइड का किराया पहले 800 रुपए था जो अब बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया गया है। इसमें दो लोग बैठ सकते हैं। ये सुपर फास्ट चलता है और चार से पांच मिनट में झील का चक्कर लगाता है। मोटर वोट में एक बार में एक साथ आठ लोग बैठे सकते हैं। इसकी रेट पहले 800 रुपए थी जो अब 1200 रुपए कर दी है। इसमें 15 मिनट में एक राउंड लगा सकते हैं।

वीकेंड पर आते हैं अधिक भ्रमण पर: इन दिनों अलवर में तेज गर्मी पड़ रही है। इसके चलते पर्यटकों की संख्या कम है लेकिन वीकेंड पर शनिवार व रविवार को सिलीसेढ़ में दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। प्रतिमाह पांच हजार पर्यटक यहां आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Jawai Dam : हवा के झोंकों संग छलका जवाई, अलर्ट जारी, जानिए अब तक कितनी बार खोले गए गेट

पिछले सालों में ठेका कम कीमत पर था लेकिन इस साल ठेके की राशि बढ़ा दी है। इसलिए बोटिंग के रेट बढ़ाए गए हैं। अब हर साल में रेट बढ़ाए जाएंगे। पर्यटकों के लिए और नई बोट लाने की भी योजना है। अब पर्यटकों को गेट पर एंट्री शुल्क भी लगाया है।- केसर सिंह शेखावत, मैनेजर, सिलीसेढ़ होटल, अलवर।