चित्तौड़गढ़

सांवलिया सेठ के भंडार से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा निकले साढ़े तीन करोड़ रूपए से अधिक

जानकारी के अनुसार श्री सांवलियाजी मंदिर में अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोला जाता है।
less than 1 minute read
सांवलिया सेठ के भंडार
सांवलिया सेठ के भंडार से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा निकले साढ़े तीन करोड़ रूपए से अधिक

चितौड़गढ़
चितौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रख्यात कृष्ण धाम भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में होली के अवसर पर बुधवार को भंडार खोला गया, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से भी अधिक की राशि निकली है। इसके अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी निकले हैं।

जानकारी के अनुसार श्री सांवलियाजी मंदिर में अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोला जाता है। होली और दीपावली के त्योहार पर डेढ़ माह का भंडार खुलता है। इस बार भी होली के अवसर पर बुधवार को भी भंडार खोला गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभोग आरती के बाद मंदिर के पुजारियों ने भंडार खोला। अपराह्न तक ही भंडार से निकली राशि की गणना की गई। शाम पांच बजे तक भंडार से 3 करोड़ 56 लाख 75 हज़ार की चढ़ावा राशि की गणना हुई है। इसके अलावा मंदिर कार्यालय स्थित भेंट कक्ष से 41 लाख़ 67 हज़ार 115 रुपये अलग से प्राप्त हुए हैं। भंडार से सोने और चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुऐ हैं।

जानकारी में यह बात भी सामने आई कि होली का त्योहार देखते हुए शेष नोटों की गणना रोक दी गई है। आगामी दिनों में पुनः शेष रही राशि की गणना की जाएगी। भंडार खोलने के दौरान और गणना में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) मुकेश कलाल, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, भेरू लाल सोनी, भेरू लाल गुर्जर, भैरुलाल जाट, मदन व्यास , गेहरीलाल गुर्जर, प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधीच, नंदकिशोर टेलर, कालूलाल लाल तेली लेहरी लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में मंदिर के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
20 Mar 2019 09:15 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी