
Sanwariya Seth Temple News : चित्तौड़गढ़। प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में सांवरा सेठ के भंडार से रिकॉर्ड 19 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है। भक्तों की ओर से आया यह अब तक सबसे अधिक चढ़ावा है। गुरुवार को पांचवें चरण के साथ दानराशि की गणना सम्पन्न हुई। गुरुवार को अंतिम चरण में 12 लाख 8 हजार 284 रुपए के खुले पैसों की गणना की गई।
इससे पहले बुधवार तक चार चरण की गणना में 18 करोड़ 95 लाख 55 हजार 471 रुपए प्राप्त हुए थे। गुरुवार की राशि को मिलाकर मंदिर में 19 करोड़ 07 लाख 63 हजार 755 रुपए दान के रूप में प्राप्त हैं। इसके साथ ही मंदिर में 505 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना व 88 किलोग्राम 877 ग्राम चांदी भी मिली है।
वहीं, मंदिर में 505 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना मिला है। इसमें से भंडार से 305 ग्राम व भेंट कक्ष से 200 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना मिला है। वहीं, कुल 88 किलोग्राम 877 ग्राम चांदी भी मिली है। इसमें से भंडार से 27 किलो 250 ग्राम व भेंट कक्ष से 61 किलो 627 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।