चित्तौड़गढ़

खाटूश्याम जा रही बस पलट, महिला की मौत लेकिन गोद में सो रही बच्ची को खरोंच तक नहीं

Khatu Shyam Bus Accident : नागौर जिले के मारोठ गांव के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

2 min read

चित्तौड़गढ़. नागौर जिले के मारोठ गांव के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला सहित दो जनों की दबने से मौत हो गई। वहीं, 21 अन्य यात्री घायल हो गए। बस में चालीस यात्री सवार थे, सभी चित्तौडग़ढ़ से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। मारोठ रोड पर गड्ढे में गिरने से बस का कमानी पत्ता टूट गया। इस कारण बस अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट दूर जाकर खाई में पलट गई। छह गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। मारोठ थाना हैड कांस्टेबल शिंबुसिंह ने बताया कि दुर्घटना में दुर्ग चित्तौड़गढ़ निवासी उमाशंकर कुमावत (38) पुत्र मोहन लाल व बरखेड़ा चित्तौड़गढ़ निवासी प्रेमदेवी मीणा (56) पत्नी घीसुलाल रावत की नावां चिकित्सालय में मौत हो गई।

मृतका की गोद में बैठी चिंकू को नहीं आई खरोंच

बस में सवार प्रेमदेवी की गोद में सहयात्री की तीन वर्षीय पुत्री चिंकू थी। हादसे के समय चिंकू सो रही थी। जैसे ही बस पलटी चिंकू गोद से उछलकर अन्य स्थान पर जाकर गिरी। उसके खरोंच तक नहीं आई। जबकि, प्रेमदेवी की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।

रात को सुरसुरा में किया था विश्राम

बस में सवार संजू जाट ने बताया कि गुरुवार दोपहर में करीब ढाई बजे बस से चित्तौडग़ढ़ से रवाना हुए थे। शाम को सुरसुरा पहुंचकर तेजाजी महाराज के दर्शन किया और विश्राम कर भोजन किया। उसके बाद तड़के 3:40 पर वहां से रवाना हुए थे। करीब पांच बजे अचानक बस में तेज आवाज आई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये हुए घायल

हादसे में बस में सवार गीता देवी पत्नी सीताराम जाट (35) निवासी विजयपुर, अनच्यी देवी (64) पत्नी भीमराज जाट निवासी विजयपुर, प्रमिला (35) पत्नी रामलाल जाट निवासी पालेर, बड़ीवाल पुत्र रामचन्द्र वैष्णव निवासी सादी विजयपुर, भगवानी देवी (60) पत्नी भगनीराम मीणा निवासी पचूनदल घाटा विजयपुर, रणजीत (16) पुत्र भैरवलाल निवासी पचूनदल घाटा विजयपुर, सोहनी देवी (65) पत्नी बड़िलाल वैष्णव निवासी सादी विजयपुर, सुनीता (25) पत्नी मोहनलाल जाट निवासी चन्देरिया, नीतू (60) निवासी विजयपुर , शिंबुलाल (61) निवासी विजयपुर, नारायणी बाई (50) पत्नी शंभू जाट बरखेड़ा बस्सी, नानिदेवी ( 50) पत्नी धनराज मीणा शंभूपुरा, गंगा देवी ( 50) पत्नी चंपालाल जाट विजयपुर, चंदा देवी ( 40) पत्नी मुकेश जाट निवासी विजयपुर, सोहनी देवी (60) पत्नी हीरालाल जाट विजयपुर, शंकरलाल मीणा (52) निवासी विजयपुर, संतोष देवी (50) पत्नी शंकर लाल मीणा निवासी विजयपुर, गीता देवी (50) पत्नी भैरवलाल जाट निवासी भदेसर, धनराज जाट (60) निवासी कपासन, कैलाशी देवी (50) पत्नी नानुदास निवासी पारेल, रेखा मीणा (60) निवासी विजयपुर घायल हो गई। गभीर घायल सोहनी देवी, रेखा, धनराज, गंगा, जीतू तथा नानीबाई को जयपुर रेफर किया गया है।

Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर