चित्तौड़गढ़

CA के लिए आई बड़ी खबर, ICAI ने देशभर के लिए ये 13 पेज की गाइडलाइन की जारी

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंट्स इंडिया (आईसीएआई) ने अपनी 75वीं वर्षगांठ और प्रोफेशन व संस्थान को नया कलेवर देने के लिए सालों बाद नया लोगो लॉन्च किया है। देश भर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) नया सीए लोगो इस्तेमाल कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 5:09 PM IST
ca_new_logo.jpg

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंट्स इंडिया (आईसीएआई) ने अपनी 75वीं वर्षगांठ और प्रोफेशन व संस्थान को नया कलेवर देने के लिए सालों बाद नया लोगो लॉन्च किया है। देश भर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) नया सीए लोगो इस्तेमाल कर सकेंगे। लोगो में पहली बार तिरंगा और इंडिया शब्द शामिल किया है, जिससे विदेशों में भारतीय सीए की पहचान और अधिक आसान हो जाएगी। लोगो के इस्तेमाल को लेकर आईसीएआई ने देशभर के सीए के लिए 13 पेज की गाइडलाइन जारी की है।

आईसीएआई की स्थापना पार्लियामेंटरी एक्ट के तहत 1950 में हुई थी। अब तक पुराने लोगो का इस्तेमाल होता था, जिसमें अंग्रेजी में सीए शब्द के साथ केवल हरे रंग का एक टिक का निशान था। आईसीएआई ने अपने प्रोफेशन में नयापन लाने के लिए नए द्मसीए इंडियाद्य लोगो का पंजीकरण आवेदन ट्रेडमार्क प्राधिकरण को भेजा, जिसे ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार ने अनुमति दी है।
यह भी पढ़ें : न्यू ईयर पर ट्रिप के लिए बेस्ट हैं राजस्थान का ये शहर, टॉप 5 रोमांटिक और टॉप 3 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशंस लिस्ट में शामिल


मिलेगी नई पहचान
सीए प्रोफेशन को नई पहचान देने के लिए सालों बाद नया लोगो लॉन्च किया गया है। इसके उपयोग को लेकर भी विस्तृत गाइडलाइन दी गई है। इसे लेकर सीए उत्साहित हैं।
श्रीमती अंकुर गोयल, अध्यक्ष, सीए ब्रांच, चित्तौड़गढ़
यह भी पढ़ें : Good News: स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, UGC ने ऐसे बढाए जॉब के अवसर
दो रंगों के उलटे टिक मार्क हैं नए लोगों में
नए लोगो में ‘सीए’ अक्षर के साथ दो टिक मार्क (उल्टा) हैं, जो सफेद पृष्ठभूमि के साथ द्यइंडियाद्य शब्द के साथ तिरंगे में प्रदर्शित हो रहे हैं। लोगो में केंद्र सरकार की अनुमति के बाद इंडिया शब्द शामिल किया है। नए लोगो को आधुनिक समय में पेशे की गतिशीलता को बताने के लिए कलात्मक रूप से डिजाइन किया गया है। पेशे की वर्तमान मान्यताओं, दृष्टिकोण और मूल्यों को समाहित किए हुए है। नए लोगो को अनुमति मिलते ही आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट के होम पेज पर प्रमुख रूप से इसे लगाया है। होम पेज पर ही पूरी स्क्रीन जितना नया लोगो, उसे डाउनलोड करने का लिंक और उसके मैनुअल का लिंक दिया गया है।

Updated on:
18 Dec 2023, 5:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता