चित्तौड़गढ़

रात में हुआ बवाल, लड़कियों में हुई जमकर लड़ाई, चले लात-घूंसे, पुलिस आई तो निकला यह मामला

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक सदर थाने में काफी भीड़ देखने को मिली।

less than 1 minute read

चित्तौड़गढ़ में रात में स्कूटी हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। छह युवतियों ने एक युवती के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फव्वारा चौक के पास एक पिज्जा की गाड़ी लगती है। जहां कीरखेड़ा की 6 युवतियां रात को पिज्जा खाने आई थी। 6 जनों के पास 4 स्कूटी थी। सभी ने अपनी स्कूटी एक घर के गेट के बाहर पार्क कर दी। उसी मकान में किराए पर रहने वाली भूमि गुजराती बाहर से आई और बाकी युवतियों को वहां से स्कूटी हटाने की बात कही। ताकि वो अपनी स्कूटी को घर के अंदर पार्क करें। लेकिन युवतियों ने मना कर दिया और उसके बाद विवाद हो गया।

6 लड़कियों ने भूमि के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपने आप को बचाने के लिए भूमि गुजराती अंदर की तरफ भागी। लेकिन 6 लड़कियों ने उसकी पिटाई करने के लिए घर के अंदर तक घुस गई। इधर मकान मालकिन नीलम तारवानी भूमि के बीच बचाव करने पहुंची। युवतियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक सदर थाने में काफी भीड़ देखने को मिली। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने। ऐसे में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट ली गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
07 Apr 2025 11:02 am
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर