चित्तौड़गढ़

राजस्थान में देर रात दो श्रद्धालुओं को लोगों ने बुरी तरह पीटा… एक की मौत, इस वजह से मचा बवाल

Chittorgarh News : चंदेरिया थाना क्षेत्र के झांतला माता में गुरुवार रात चोर समझकर दो श्रद्धालुओं के साथ लोगों ने गंभीर मारपीट कर दी।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 12:40 PM IST
Feature image

चित्तौड़गढ़. चंदेरिया थाना क्षेत्र के झांतला माता में गुरुवार रात चोर समझकर दो श्रद्धालुओं के साथ लोगों ने गंभीर मारपीट कर दी। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दूसरे को घायलावास्था में सांवलिया जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सांवलिया जी अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल नेतावल महाराज निवासी राकेश नायक पुत्र मीठूलाल नायक ने बताया कि वह अपने गांव से मोटरसाइकिल पर किसी काम से चित्तौड़गढ़ आ रहा था। रास्ते में उसका परिचित सिंहपुर निवासी शंकरलाल खटीक मिल गया। इसके बाद दोनों चित्तौडग़ढ़ आए और लौटते समय झांतला माता मंदिर में दर्शन करने गए थे। उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग क्षेत्र में दुकानों के बाहर खड़ी की थी। लौटते समय गलती से शंकरलाल ने दूसरी मोटरसाइकिल में चाबी लगा दी थी। गलती का अहसास हुआ तो राकेश ने चाबी लेकर अपनी मोटरसाइकिल में लगाई और दोनों वहां से रवाना हो गए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर पहुंचे कि पीछे से आठ दस लोग आए और दोनों पर चोरी का आरोप लगाने लगे।

दोनों को वापस झांतला माता लाकर चोरी के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान इन लोगों ने दोनों के साथ गंभीर मारपीट कर दी। इसके बाद राकेश व शंकरलाल जैसे-तैसे मोटरसाइकिल पर कश्मोर गांव तक पहुंचे और वहां मोटरसाइकिल खड़ी कर दोनों जमीन पर ही सो गए। इस दौरान शंकरलाल खटीक की मौत हो गई। उधर से गुजर रहे नेतावल महाराज सरपंच राजदीपसिंह ने भीड़ देखी तो वहां रुक गए। उन्होंने राकेश को पहचान लिया। इसके बाद दोनों को सांवलियाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शंकरलाल के मृत होने की पुष्टि की। जबकि राकेश को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सूचना मिलने पर चंदेरिया थाना पुलिस सांवलियाजी अस्पताल पहुंची और घायल राकेश के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल युवक राकेश ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान दुकानदारों ने उसकी जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए। यह रुपए उसने ऋण राशि जमा करवाने के लिए रखे हुए थे। विधायक आक्या ने समाजजनों से वार्ता की।

Updated on:
10 Aug 2024, 12:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता