पुलिस ने बताया कि मारेडपल्ली, तेलंगाना निवासी दवा कारोबारी नरेश कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को उनके बेटे साईरमना का शादी समारोह मुहाना स्थित होटल में चल रहा था। समारोह के दौरान 14 साल का किशोर मैरिज हॉल में घुसा और उनकी पत्नी का सफेद बैग चुरा ले गया। रिपोर्ट के अनुसार बैग में 1 करोड़ 33 लाख 85 हजार के सोने-डायमंड के जेवर और एक लाख रुपए नकद थे।