चित्तौड़गढ़

Holiday Cancel: होली का अवकाश रद्द, वीकेंड पर भी खुले रहेंगे कार्यालय

Holi Holiday Cancel: वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब 10 दिन शेष रह गए हैं। सरकारी स्तर पर सभी आमद खर्च व आय व्यय के ब्योरे तैयार करने में विभाग जुट गए हैं। राजस्व आय की दृष्टि से पंजीयन व मुद्रांक विभाग इसमें सबसे अहम है।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2024, 1:25 PM IST
holi_holiday_cancel.jpg

Holi 2024: वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब 10 दिन शेष रह गए हैं। सरकारी स्तर पर सभी आमद खर्च व आय व्यय के ब्योरे तैयार करने में विभाग जुट गए हैं। राजस्व आय की दृष्टि से पंजीयन व मुद्रांक विभाग इसमें सबसे अहम है। वित्तीय वर्ष में निर्धारित दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। मार्च के प्रथम पखवाड़े तक ही राजस्व आय गत वर्ष के मुकाबले करीब एक हजार करोड़ अधिक आ चुकी है। हालांकि अब भी इस माह के नौ दिन शेष हैं। इनमें चार सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं, जिनमें दफ्तर खुले रहेंगे।

एमनेस्टी स्कीम में भी नियमानुसार स्टांप ड्यूटी में रियायत दी जाएगी। विशेषज्ञों की मानें तो ऑनलाइन रजिस्ट्री से राजस्व वृद्धि हुई है। हस्तांतरण, दान, सामान्य बेचाननामा, आदि कार्य ऑनलाइन होते हैं। कोरोना के बाद लोगों को संपत्ति में निवेश में अधिक रुचि आने के कारण भी सरकारी खजाने में राजस्व वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार पंजीयन व मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक पीयूष सामरिया के निर्देश पर सभी कार्यालयों को आगामी 31 मार्च तक निर्बाध रूप से खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। अजमेर मुख्यालय ने चित्तौड़गढ़ के 16 समेत प्रदेश के सभी 650 से अधिक उप पंजीयक कार्यालयों व उपपंजीयक कार्यालयों में कर्मचारियों को कार्यालय आने को पाबंद किया है। होली सहित माह के अंत में पडऩे वाले सार्वजनिक अवकाश पर कार्यालय खोले जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : अगले 2 महीने चलेगा प्रतियोगी परीक्षा का दौर, कई रिजल्ट होंगे जारी, यहां देखें Full Details


लक्ष्य के काफी करीब पहुंचने की उम्मीद
विभाग के पास इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च तक देय लक्ष्य करीब 10 हजार करोड़ है। इसमें करीब 8 हजार 800 करोड़ प्राप्त किया जा चुका है। करीब एक हजार करोड़ का राजस्व लक्ष्य माह के अंत तक प्राप्त होने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग 900 करोड़ से अधिक लक्ष्य तक पहुंच सकता है, यानी लक्ष्य का करीब 90 प्रतिशत पार कर जाएगा।

आंकड़ों की जुबानी
10 हजार करोड़: लक्ष्य
88 हजार करोड़ से अधिक: प्राप्त लक्ष्य
91 हजार करोड़: लक्ष्य होने की उम्मीद।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले की मशहूर है देवर-भाभी की होली, देवरों की हालत हो जाती थी खराब

तुलनात्मक आंकड़े गत वर्ष के मुकाबले
7799 करोड़: गत वर्ष वसूली वर्ष
8834: अब तक राजस्व वसूली
1038 करोड़: अधिक गत वर्ष की तुलना में 15 मार्च 2024 तक

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता