चित्तौड़गढ़

महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, नाम रखा ‘शंकर, गौरी व लक्ष्मी’

बड़ीसादड़ी के राजकीय चिकित्सालय में सोमवार रात एक आदिवासी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। तीनों बच्चे स्वस्थ्य है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2023, 7:05 PM IST
woman gave birth to three children in bari sadri chittorgarh

बड़ीसादड़ी (चित्तौड़गढ)। बड़ीसादड़ी के राजकीय चिकित्सालय में सोमवार रात एक आदिवासी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। तीनों बच्चे स्वस्थ्य है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड के मगरी फलां गांव की आदिवासी विवाहिता कविता पत्नी मदनलाल मीणा को प्रसव के लिए सोमवार देर शाम यहां चिकित्सालय लाया गया। प्रसव पीड़ा होने पर जांच में चिकित्सकों को पता चला कि उसके गर्भ में तीन बच्चे हैं और बगैर ऑपरेशन प्रसव कराना सम्भव नहीं है।

इस पर प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मंगल की अगुवाई में डॉ. किरण मीणा, डॉ. मनोज मीणा, नर्सिंग कर्मी मनीष सोनी, विवेक मेनारिया, नाथूलाल माली की टीम ने ऑपरेशन किया। यहां जन्म लेने वाले तीन बच्चों में दो कन्या और एक पुत्र है।

प्रसव के बाद परिजनों को बताया गया कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ है और जच्चा-बच्चा सुरक्षित है तो ये खुशी से उछल पड़े। तीनों बच्चों का नाम शंकर, गौरी व लक्ष्मी रखा गया है। उल्लेखनीय है कि 26 वर्षीय प्रसूता कविता के पूर्व में एक बच्चा है, जो उदयपुर के सामान्य चिकित्सालय में ऑपरेशन से हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Pradhan Result: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भैंसरोडगढ़ में निर्दलीय तनु जैन ने मारी बाजी, देखें सभी 11 प्रधानों का रिजल्ट

Chittorgarh Zila Pramukh: चित्तौड़गढ़ में दो दशक बाद कांग्रेस की वापसी, रतनी देवी बनीं जिला प्रमुख, भाजपा की करारी हार

Chittorgarh Zila Pramukh : पद एक दावेदार कई, बगावत हुई तो बिगड़ जाएगा खेल, कांग्रेस परेशान-क्या करें

चित्तौड़गढ़ में हनुमान बेनीवाल की प्रत्याशी को लेकर घमासान, दिनभर चला प्रदर्शन, बीजेपी विधायक पर आरोप

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल को झटका, MLA चंद्रभान सिंह आक्या पर आरोपों के बीच RLP सदस्य का बड़ा एलान