चूरू

जिले में 10 नए कोरोना पाजि़टिव आए

कोरोना संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार को भी जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 7:02 AM IST
जिले में 10 नए कोरोना पाजि़टिव आए
जिले में 10 नए कोरोना पाजि़टिव आए

चूरु. कोरोना संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार को भी जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले हैं। जिनमें से चार चूरू के दो सरदारशहर, तीन तारानगर और एक रतनगढ़ का शामिल है। इसके अलावा सादुलपुर में भी पांच लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। सादुलपुर के गांव मुंदीताल में तीन, बवेड़ में एक तथा मोहल्ला रामबास में एक रोगी मिला। ऐसे में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव रोगियों का इलाज किया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी पंकज गढ़वाल की रिपोर्ट कोरोना से नेगेटिव आई है। इसके चलते कोविड सेंटर से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
तीन दिन बंद रहेगी एसबीआई ब्रांच
चूरू. इंसीडेंट कमांडर एवं चूरू एसडीएम आईएएस अभिषेक खन्ना ने जिला मुख्यालय पर स्टेशन रोड, लाल घंटाघर के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच को रविवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम खन्ना ने बताया कि बैंक शाखा के 6 कार्मिक पॉजिटिव आने तथा दो कार्मिकों की जांच पुन: प्रस्तावित होने के कारण यह आदेश जारी किए गए हैं। चूरू बीसीएमओ द्वारा भी बैंक शाखा को चिकित्सा विभाग के निर्देशों के अनुरूप कुछ दिन बंद रखने की अभिशंषा की है। बैंक 1 नवंबर (रविवार) तक बंद रहेगा।

Updated on:
30 Oct 2020, 7:02 AM IST
Published on: