चूरू

सिलेंडर के एक लीकेज ने तबाह किया पूरा परिवार, केवल बची है तो आठ साल की बेटी, दर्दभरे हादसे ने हर किसी को रूला दिया

Cylinder Blast : चूरू जिले के गांव गिनड़ी टिब्बा में सिलेंडर के एक लीकेज ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। 3 जुलाई की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर फटने ( Cylinder Blast in Rajasthan ) से झुलसे पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई...
less than 1 minute read
Jul 10, 2019
cylinder blast

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के गांव गिनड़ी टिब्बा में सिलेंडर के एक लीकेज ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। 3 जुलाई की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर फटने ( cylinder blast ) से झुलसे पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई। सिलेंडर के एक लीकेज ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। परिवार में केवल शुभकरण की आठ साल की बेटी बची है। हालांकि बेटी को दूसरे घर पर भेज दिया गया है। बेटे की मौत पांच जुलाई व पत्नी की मौत आठ तथा पति की मौत नौ जुलाई को एसएमएस में उपचार के दौरान हो गई।


धमाके के साथ फटा सिलेंडर ( Cylinder Explosion )
रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही पल में सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया, जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। इसके कारण आग की लपटों में खाना बना रही महिला शारदा घिर गई। पत्नी की चीख सुनकर उसे बचाने के चक्कर में पति शुभकरण (35) व उसका बेटा मनीष (13) गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह उन्हें निजी वाहनों से डीबी अस्पताल लाया गया था।

अकेली रह गई आठ साल की मासूम
इस दर्दनाक हादसे में पत्नी-पति और उनके पुत्र की मौत हो गई। लेकिन आठ साल की बेटी किसी तरह से बच गई। घटना के बाद से उसे दूसरे घर भेज दिया गया है। लेकिन नियति तो देखिए भरा-पूरा परिवार एक झटके में उजड़ गया। आठ साल की मासूम बच्ची को उसके माता-पिता और भाई एक साथ अकेला छोडकऱ चले गए। इस दर्दभरे हादसे को देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। अब दुख है तो उस मासूम बच्ची का जो इस दुनिया में अपने परिवार को खोकर अकेली रह गई।

Published on:
10 Jul 2019 06:09 pm