चूरू

35 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैैध शराब से भरे एक ट्रोले को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
2 min read
Sep 25, 2018
churu liquor smugling news
churu photo

सादुलपुर.

विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैैध शराब से भरे एक ट्रोले को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ]आबकारी थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रोले से 1035कार्टन अवैध शराब बरामद की है। शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब्त शराब की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए से अधिक आंकी है। शराब पंजाब निर्मित है। आबकारी थानाधिकारी ने बताया कि अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-65 स्थित गांव लुटाणा के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रोला चालक को रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। चालक ने ट्रोले सहित भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने थोड़ी ही दूर ट्रोले को रोक लिया। उसकी तलाशी ली तो अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने चालक धोरीमन्ना बाड़मेर निवासी बजरंगलाल बिश्नोई तथा परिचालक रोहट जिला पाली निवासी राजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। ट्रोले में विभिन्न ब्रांडों की शराब सहित १०३४ कार्टन भरे हुए थे। आबकारी पुलिस थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में अशोक कुमार, रहेश कुमार, रघुवीरसिंह, ख्यालीराम, शंकरलाल, उम्मेदसिंह आदि ने कार्रवाई की।

अवैध शराब प्रारंभिक जांच में पंजाब से गुजरात ले जाना बताया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेंगे। जिसके बाद स्थिति का खुलासा होगा।
अनिल कुमार, थानाधिकारी आबकारी पुलिस, सादुलपुर।


15 किमी पीछा कर पकड़ा ओवरलोडट्रक के चालक को

सुजानगढ़. यातायात पुलिस को रविवार को एक ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हुआ यूं कि रविवार को एक ओवरलोड ट्रक बासनी जोधपुर से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान बस स्टैंड पर एएसआई जयसिंह ने उसे रुकने का इशारा किया। मगर हरियाणा के गांव डाब ढाणी निवासी चालक जयपाल जाट ट्रक को रोकने की बजाय तेज गति से दौड़ाया। ट्रक में निर्धारित 20 टन की बजाय 32 टन सामान (सफेद कली) भरी थी। ट्रक नहीं रुकने पर एएसआई ने बाइक पर 15 किमी दूर तक पीछा करके लोढ़सर गांव के पास सड़क पर सामने दूसरा ट्रक खड़ा कर रोका। यहां ट्रक रूक गया। मगर पैदल ही भागने लगा। एएसआई ने करीब आधा किमी तक पीछे दौड़कर उसे पकड़ लिया। चालक के पास कागजात नहीं मिलने पर यातायात पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कृषि उपज मंडी परिसर में खड़ा करवा दिया। चालक जयपाल को गिरफ्तार किया।

Published on:
25 Sept 2018 11:21 am